HomeBreaking Newsवेनेजुएला भूकंप पर PM मोदी ने जताया दुख, हरसंभव मदद का दिया...

वेनेजुएला भूकंप पर PM मोदी ने जताया दुख, हरसंभव मदद का दिया भरोसा, 700 से ज्यादा लोगों के घायल होने की संभावना

वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया। साथ ही, वेनेजुएला को हरसंभव सहायता देने की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि भारत इस कठिन समय में वेनेजुएला के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है और जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद के लिए तैयार है।

PM मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वेनेजुएला में आए भूकंप और उससे हुई तबाही से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि वेनेजुएला में आए भूकंप से हुई तबाही से मुझे गहरा दुख हुआ है। भारत के लोगों की ओर से मैं वेनेजुएला की सरकार और वहां के लोगों, विशेषकर उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और इस कठिन समय में प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।”

32 लोगों की मौत, 700 से अधिक घायल

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने बताया कि अब तक भूकंप में 32 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 700 से अधिक लोग घायल हुए हैं। उन्होंने आशंका जताई कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई इमारतें ढह गई हैं और बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं।

सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ ला गुआइरा

सरकारी अधिकारियों के अनुसार, ला गुआइरा राज्य सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है। कई इमारतें धराशायी हो गई हैं और राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। रात के अंधेरे के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

सरकार ने लोगों से की संयम बनाए रखने की अपील

कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने देश को संबोधित करते हुए नागरिकों से एकजुट रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार, आपातकालीन एजेंसियां और राहत दल प्रभावित इलाकों में लगातार काम कर रहे हैं और लोगों को हरसंभव सहायता पहुंचाई जा रही है। उन्होंने बताया कि 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद कई क्षेत्रों में भारी तबाही हुई है और राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

Read More

‘भारत के इतिहास का सबसे काला दौर…’, इमरजेंसी की 51वीं बरसी पर क्या बोले PM मोदी? आपातकाल को बताया संविधान पर सीधा हमला

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments