इस वक्त टीवी की फेमस और टैलेंटिड एक्ट्रेस संचिता उगले(Sanchita Ugale) की मौत की खबर हर तरफ एक गहन चर्चा का विषय बन गई है। संचिता ने 14 जून को अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद से आज उनका पूरा परिवार गहरे सदमें में है। मां और भाई की आंखों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं तो वहीं पति गहरे गम में डूबे हुए हैं।
मौसी ने लगाए गंभीर आरोप
संचिता की मौत के मामले में जब मीडिया ने उनकी मौसी से बातचीत की तो उन्होंने गुस्सा जताते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि संचिता कुछ महीनों से परेशान थी लेकिन किसी को पता नहीं चलने देती थी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जिस इंडस्ट्री में वो काम करती थी उसी का कोई इंसान संचिता को लगातार परेशान कर रहा था इसी वजह से वो गहरी मानसिक परेशानी का सामना कर रही थी।
वहीं उन्होंने आगे कहा कि अगर संचिता ने परिवार को पहले इस बात की जानकारी दी होती तो हम कोई एक्शन ले सकते थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इस मामले को पुलिस को गंभीर रूप से लेना चाहिए और इसकी गहन जांच के बाद आरोपी को कड़ी से कड़ी सचा दी जानी चाहिए। जिससे की आगे आने वाले टाइम में किसी भी बेटी को ऐसी मानसिक स्थिति का सामना न करना पड़े।
संचिता के पिता ने बयां किया अपना दर्द
अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए संचिता के पिता बहुत भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि संचिता वैसे तो खुशमिजाज इंसान थीं, लेकिन कभी-कभी अचानक डिप्रेशन में चली जाती थीं। इस बात की चिंता के कारण वह खुद उन्हें रोज़ काम पर ले जाते और वापस लाते थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें काम की जगह पर लगातार मानसिक दबाव और उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा था चाहे वह आर्थिक कारणों से हो या किसी और वजह से। उनके पिता ने कहा, “मेरी बेटी ने जो गहरा दर्द सहा, उसके पीछे का सच सामने आना चाहिए। न्याय मिलना चाहिए-सिर्फ मेरी बेटी के लिए ही नहीं बल्कि इस देश की सभी बेटियों के लिए।” यह कहते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए।
साथ काम कर चुकी जैसिका ने क्या कहा ?
संचिता की इस तरह मौत की खबर से आज उनका हर फैन काफी परेशान है और इंडस्ट्री में उनसे जुड़े लोग जो उनके खास थे उन्होंने भी इस पर काफी दुख जताया है वहीं इस बीच उनके साथ काम कर चुकी जैसिका का संचिता की मौत को लेकर बयान सामने आया है। जैसिका ने संचिता की मौत पर काफी दुख जताया और बताया कि वो एक सकारात्मक और मजबूत इंसान थी। वो हमेशा सबके साथ मिल-जुलकर रहती थीं।
जेसिका ने कहा, “मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि वह ऐसा कदम उठा सकती हैं। उनके जाने से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। हालांकि, इंडस्ट्री के काम करने के तरीके में सुधार करना बहुत ज़रूरी है ताकि कलाकारों को ऐसे मानसिक दबाव का सामना न करना पड़े।”
पिता ने लगाई इंसाफ की गुहार
संचिता के पिता ने कहा, “मुझे इंसाफ़ चाहिए मेरी बेटी ने दबाव के कारण आत्महत्या की। इंडस्ट्री के लोग उस पर दबाव डाल रहे थे। वह घर पर बहुत परेशान रहती थी। बाहर से तो वह ठीक दिखती थी लेकिन अंदर ही अंदर वह घुटन महसूस कर रही थी। इंडस्ट्री के लोगों के दबाव के कारण मेरी बेटी ने अपनी जान दे दी।
पैसे या काम की कोई कमी नहीं थी तो फिर वह किस तरह के दबाव में थी? उसने हमें कुछ नहीं बताया लेकिन ऐसा लगता था कि वह किसी तरह के तनाव में है।” अपनी बेटी के लिए इंसाफ़ की मांग करते हुए उन्होंने आगे कहा, “मैं पुलिस, प्रशासन और मुख्यमंत्री से गुज़ारिश करता हूं कि वे सुनिश्चित करें कि मुझे इंसाफ़ मिले।”