HomeBreaking Newsसिक्किम दौरे पर PM मोदी का दिखा अलग अंदाज, गंगटोक में 'नन्हें...

सिक्किम दौरे पर PM मोदी का दिखा अलग अंदाज, गंगटोक में ‘नन्हें दोस्तों’ संग फुटबॉल खेलते आए नजर, वायरल हुईं खूबसूरत तस्वीरें

PM Modi Football: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय सिक्किम दौरे पर हैं, जहां PM गंगटोक में सुबह बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते हुए एक अलग ही अंदाज में नजर आए। इस दौरान उनके साथ स्थानीय बच्चों का एक ग्रुप मौजूद था, जिनके साथ उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज फुटबॉल खेलते हुए समय बिताया। तस्वीरों में कभी-कभी उन्हें खुद गोल करते देखा गया, तो कभी बच्चों का हौसला बढ़ाकर टीम का मनोबल बढ़ाते हुए। लोग उनके इस अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

प्रधानमंत्री मोदी ने इस खास पल की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा कीं। उन्होंने लिखा कि गंगटोक की सुहावनी सुबह में युवा दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने का अनुभव बेहद खास रहा। उन्होंने यह भी कहा कि यह सत्र ऊर्जा से भरपूर था और युवाओं के साथ जुड़ने का एक शानदार मौका मिला।

विकास परियोजनाओं की देंगे बड़ी सौगात

इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं राज्य के बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, शहरी विकास, पर्यावरण, पर्यटन और कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़ी हैं।

PM मोदी स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री सिक्किम के 50वें स्थापना दिवस के समापन समारोह में भी हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर वे गंगटोक के पालजोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर जनता को संबोधित करेंगे और राज्य के विकास से जुड़े कई अहम ऐलान करेंगे।

ऑर्किडेरियम का करेंगे दौरा

अपने कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री गंगटोक स्थित ऑर्किडेरियम का भी दौरा करेंगे। इसे राज्य की समृद्ध जैव विविधता और पुष्प विरासत को दर्शाने के लिए एक विश्वस्तरीय ऑर्किड अनुभव केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।

शिक्षा क्षेत्र को मजबूती

शिक्षा के क्षेत्र में प्रधानमंत्री कई महत्वपूर्ण संस्थानों का उद्घाटन करेंगे। इनमें यांगंग में सिक्किम विश्वविद्यालय का स्थायी परिसर, चाकुंग में नेताजी सुभाष चंद्र बोस उत्कृष्टता विश्वविद्यालय का प्रशासनिक ब्लॉक, सोचेयगांग में हेलेन लेपचा मेडिकल कॉलेज और ग्यालशिंग जिले में डेंटम प्रोफेशनल कॉलेज शामिल हैं। इसके अलावा 160 स्कूलों में आईटी आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की शुरुआत भी की जाएगी।

कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

राज्य में कनेक्टिविटी सुधारने के लिए प्रधानमंत्री तीस्ता नदी पर सिरवानी और लोअर समदोंग में दो नए डबल लेन स्टील आर्च ब्रिज की आधारशिला रखेंगे। साथ ही किचुदुमरा होते हुए बिरधांग से नामची तक उन्नत सड़क का उद्घाटन भी करेंगे, जिससे आवागमन और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री का यह दौरा केवल विकास परियोजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं से जुड़ा हुआ और स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने वाला है।

Read More:

कुकर बम लेकर मंदिर उड़ाने निकला था ISIS आतंकी, एक गलती से धमाके में खुद झुलसा, कबूलनामे के बाद NIA कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments