Thursday, February 19, 2026
HomeBreaking NewsPM बनते ही तारिक रहमान का भारतीय एयरलाइन के खिलाफ उगला जहर......

PM बनते ही तारिक रहमान का भारतीय एयरलाइन के खिलाफ उगला जहर… एयरस्पेस के उपयोग पर लगाई रोक…

स्पाइसजेट को बांग्लादेश की तारिक रहमान सरकार की ओर से बकाया भुगतान से जुड़े विवाद के कारण उसके एयरस्पेस के इस्तेमाल पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है है। इस निर्णय के चलते कोलकाता से गुवाहाटी और इम्फाल जाने वाली कुछ उड़ानों को अब बांग्लादेशी एयरस्पेस से बचते हुए लंबा वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ रहा है। इससे उड़ानों की अवधि बढ़ सकती है और ईंधन व परिचालन लागत पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।

स्पाइसजेट के प्रवक्ता का बयान

एयरलाइन के प्रवक्ता ने गुरुवार (19 फरवरी) को कहा कि कंपनी नेविगेशन शुल्क सहित संचालन और प्रक्रियात्मक मामलों पर संबंधित प्राधिकरणों के साथ नियमित संपर्क में है। उन्होंने इस स्थिति को विमानन उद्योग में समय-समय पर सामने आने वाले सामान्य मुद्दों में से एक बताया। प्रवक्ता के अनुसार, समाधान के लिए रचनात्मक बातचीत जारी है और सभी निर्धारित उड़ानें नियमानुसार संचालित की जा रही हैं।

बकाया राशि को लेकर विवाद

सूत्रों के मुताबिक, बकाया भुगतान न होने के कारण यह कदम उठाया गया है। हालांकि, बकाया राशि कितनी है और यह कब से लंबित है, इस बारे में आधिकारिक तौर पर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

एयरलाइन का कहना है कि वह संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और मामले को सुलझाने की दिशा में प्रयासरत है। फिलहाल यात्रियों पर इसका सीधा प्रभाव नहीं पड़ा है, लेकिन कुछ उड़ानों को वैकल्पिक मार्ग से संचालित करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें : लॉरेंस गैंग के बॉबी कबूतर की गर्लफ्रैंड ‘मैडम जहर’ गिरफ्तार…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments