Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent NewsBollywood सेलेब्स ने उत्साह के साथ मनाई लोहड़ी, अक्षय कुमार समेत कईयों...

Bollywood सेलेब्स ने उत्साह के साथ मनाई लोहड़ी, अक्षय कुमार समेत कईयों ने फैंस को दी बधाई

उत्तर भारत, खासकर पंजाब और हरियाणा में धूमधाम से मनाए जाने वाले पारंपरिक पर्व लोहड़ी की रौनक इस बार भी बॉलीवुड तक नजर आई। हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले, यानी 13 जनवरी को मनाए जाने वाले इस त्योहार पर फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को शुभकामनाएं दीं और उत्सव की गर्माहट को और खास बना दिया।

अक्षय कुमार ने पंजाबी में दी बधाई

अक्षय कुमार ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने फैंस को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पंजाबी भाषा में लिखा,

“आपको और आपके पूरे परिवार को लोहड़ी दी लख-लख बधाई। वाहेगुरु जी आप सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और आपके घरों को खुशियों से भर दें।” अक्षय का यह अंदाज फैंस को खासा पसंद आ रहा है।

रवीना टंडन ने पोस्ट कर दी बधाई

रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक खूबसूरत तस्वीर साझा की, जिसमें वह पिंक सूट पहनकर हाथ जोड़े नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “जैसे आज रात आग की लपटें थिरकेंगी, वैसे ही आपका दिल भी खुशी और शांत जीत के साथ नाचे।” रवीना का यह संदेश सादगी और सकारात्मकता से भरा हुआ नजर आया।

अनिल कपूर ने की समृद्धि की कामना

अनिल कपूर ने भी इस मौके पर फैंस को याद किया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “आग की गर्मी आपके घर में खुशियां, समृद्धि और सफलता लेकर आए।”

शिल्पा शेट्टी ने बताई नई शुरुआत की बात

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लोहड़ी को नई शुरुआत का प्रतीक बताया। उन्होंने लिखा, “हैप्पी लोहड़ी। आपकी यह लोहड़ी जोरदार हंसी और परिवार के साथ ढेर सारी खुशियों से भरी हो। आग सारी नकारात्मकता को जला दे और सिर्फ रोशनी, गर्माहट और खुशी बची रहे।”

अन्य सितारों ने भी भेजी शुभकामनाएं

जैकी श्रॉफ और ‘बिग बॉस 19’ की कंटेस्टेंट अशनूर कौर ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को लोहड़ी की बधाई दी। वहीं अभिनेता विक्की कौशल के पिता शाम कौशल ने भी सभी को “लख-लख बधाई” देते हुए लिखा कि यह लोहड़ी सभी के जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आए। इस तरह लोहड़ी के मौके पर बॉलीवुड सितारों की शुभकामनाओं ने त्योहार की गर्माहट को और खास बना दिया और फैंस के बीच उत्सव का माहौल बना दिया।

यह भी पढ़ें : भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, प्रदेश के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीम…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments