Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब में बाढ़ के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का...

पंजाब में बाढ़ के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का दूसरा दौरा, लुधियाना में टूटे घरों के लिए सौंपा मुआवजा 

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पंजाब में आई बाढ़ के बाद प्रदेश का दूसरी बार दौरा किया, इस दौरान उन्होंने लुधियाना में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर बाढ़ से टूटे 36,703 घरों के लिए प्रति घर 1.60 लाख रुपये की आर्थिक सहायता पंजाब सरकार को दी।

यह राशि सीधे नए मकान के निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये और 40 हजार रुपये मजदूरी व टॉयलेट निर्माण के लिए दी जाएगी। केंद्र सरकार ने पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां को यह मुआवजा राशि तुरंत जारी की है।

शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार बाढ़ पीड़ितों के लिए हर संभव मदद प्रदान करने के लिए तत्पर है, इसके साथ ही उन्होंने पंजाब को गेहूं के बीज के लिए 74 करोड़ रुपये और सरसों की फसल हेतु 3.40 करोड़ रुपये की राशि भी उपलब्ध कराई है। इसके अलावा, बागों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए भी केंद्र की ओर से सहायता दी जाएगी और राज्य सरकार को नुकसान का सटीक आकलन भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

इससे पहले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान लाडोवाल स्थिति ICAR के मक्का इंस्टीट्यूट में पहुंचे, जहां उन्होंने मक्का इंस्टीट्यूट की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया। उद्घाटन से पहले उन्होंने खुद वैदिक श्लोकों का उच्चारण किया।

इस कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह चौहान के साथ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, केंद्रीय रेल एवं फूड प्रोसेसिंग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments