Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsअमृतसर में अकाली दल पार्षद हरजिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या

अमृतसर में अकाली दल पार्षद हरजिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या

पंजाब के अमृतसर जिले में रविवार को शिरोमणि अकाली दल (SAD) के पार्षद हरजिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना छेहरटा के पास गुरुद्वारा साहिब के समीप उस समय हुई जब हरजिंदर सिंह किसी काम से वहां पहुंचे थे।

जंडियाला गुरु से पार्षद हरजिंदर सिंह पर नकाबपोश हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें हरजिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार हाल के दिनों में उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। कुछ दिन पहले ही उनके घर पर भी फायरिंग की घटना हुई थी, जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments