Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsविनेश फोगाट बनने वाली हैं मां, सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी

विनेश फोगाट बनने वाली हैं मां, सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी

मशहूर भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपने पति सोमवीर राठी के साथ सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, “हमारी प्रेम कहानी का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।” इस पोस्ट के साथ विनेश ने एक छोटे पैर वाली इमोजी भी शेयर की, जिसे देखकर उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

2018 में हुई थी शादी

विनेश फोगट और सोमवीर राठी की प्रेम कहानी काफी दिलचस्प रही है। 2018 में इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित एशियाई खेलों में जब विनेश ने स्वर्ण पदक जीता था, तो सोमवीर ने एयरपोर्ट पर उन्हें प्रपोज किया था और उनकी उंगली में अंगूठी पहनाई थी। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी।

पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद संन्यास

विनेश फोगट ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रच दिया था। वह ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली एकमात्र भारतीय महिला पहलवान बनी थीं। हालांकि, फाइनल के दिन उनका वजन 100 ग्राम अधिक होने के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इस घटना के बाद उन्होंने कुश्ती से संन्यास की घोषणा कर दी थी।

राजनीति में कदम रखा

रिटायरमेंट के बाद विनेश फोगट ने राजनीति का रुख किया और कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गईं। हरियाणा विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर जुलाना सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। जीत के बाद उन्होंने कहा, “यह हर उस लड़की और महिला की लड़ाई है, जो संघर्ष के रास्ते को हमेशा चुनती है। इस देश ने मुझे जो प्यार दिया है, उसे मैं हमेशा बनाए रखूंगी।”

प्रशंसकों और साथी पहलवानों की बधाई

विनेश की इस खुशखबरी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। उनके साथी पहलवान बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक समेत कई खेल हस्तियों ने उन्हें बधाई दी। उनके प्रशंसकों ने भी उन्हें इस नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments