HomeBreaking Newsगलवान से जुड़े चीनी कमांडर पर जिनपिंग का बड़ा एक्शन, 2 टॉप...

गलवान से जुड़े चीनी कमांडर पर जिनपिंग का बड़ा एक्शन, 2 टॉप जनरल भी हटाए गए, चीन की सेना में मचा हड़कंप

Xi Jinping: चीन की सर्वोच्च सैन्य कमान में बड़े फेरबदल ने देश की सेना और राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नेतृत्व वाली सेंट्रल मिलिट्री कमीशन (CMC) से दो वरिष्ठ अधिकारियों झांग यूशिया (Zhang Youxia) और लियू झेनली (Liu Zhenli) को हटा दिया गया है। दोनों पर अनुशासन और कानून के गंभीर उल्लंघन का संदेह है। इसी बीच गलवान घाटी में 2020 के भारत-चीन सीमा टकराव के दौरान वेस्टर्न थिएटर कमांड की जिम्मेदारी संभालने वाले पूर्व कमांडर झाओ जोंगकी की भी शीर्ष राजनीतिक सलाहकार संस्था से सदस्यता खत्म कर दी गई है।

CMC से दो बड़े अधिकारियों की छुट्टी

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, झांग यूशिया और लियू झेनली के खिलाफ अनुशासन और कानून के गंभीर उल्लंघन के संदेह में जांच हुई थी। जांच के बाद दोनों को CMC से हटा दिया गया। यह कार्रवाई चीन की सेना में चल रहे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान का हिस्सा मानी जा रही है।

झांग यूशिया का कद था बेहद बड़ा

झांग यूशिया CMC के वाइस चेयरमैन होने के साथ चीन के शीर्ष राजनीतिक निकाय पोलित ब्यूरो के सदस्य भी थे। सैन्य ढांचे में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बाद उनका कद बेहद बड़ा माना जाता था। वहीं लियू झेनली CMC के सदस्य और उसके ज्वाइंट स्टाफ डिपार्टमेंट के प्रमुख थे। दोनों के खिलाफ कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब चीनी सेना में भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता को लेकर जांच लगातार जारी है।

7 सदस्यीय CMC में अब सिर्फ 2 एक्टिव मेंबर्स

झांग यूशिया और लियू झेनली को हटाने के बाद सात सदस्यों वाली CMC में अब सिर्फ दो सक्रिय सदस्य रह गए हैं। इनमें राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी शामिल हैं। चीन में CMC की पार्टी और देश, दोनों स्तरों पर समानांतर संरचनाएं मौजूद हैं, लेकिन दोनों एक ही सैन्य संस्था की तरह काम करती हैं।

पार्टी वाली CMC से हटाने की घोषणा बाकी

शुक्रवार को हुई कार्रवाई में देश वाली CMC में झांग और लियू के पदों को लेकर फैसला किया गया है। हालांकि, अभी तक उन्हें चीन की कम्युनिस्ट पार्टी वाली CMC से औपचारिक तौर पर हटाए जाने की सार्वजनिक घोषणा नहीं हुई है।

झाओ जोंगकी की भी सदस्यता खत्म

चीन की शीर्ष राजनीतिक सलाहकार संस्था ने बुधवार को झाओ जोंगकी की सदस्यता समाप्त कर दी। झाओ वेस्टर्न थिएटर कमांड के पूर्व कमांडर रहे हैं और 2020 में भारत-चीन सीमा पर हुए टकराव के दौरान इसी कमांड की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

12 सांसदों के नाम भी सूची से हटे

चीन की नेशनल पीपल्स कांग्रेस की शुक्रवार को जारी अपडेटेड सूची में झांग यूशिया और लियू झेनली के नाम भी हटा दिए गए। इनके अलावा 10 अन्य सांसदों के नाम भी सूची से गायब हैं। इनमें लेफ्टिनेंट जनरल झोंग शाओजुन भी शामिल हैं, जो CMC जनरल ऑफिस के पूर्व निदेशक रह चुके हैं।

पूर्व रणनीतिक सपोर्ट फोर्स कमांडर भी सूची से बाहर

अपडेटेड सूची से जनरल जू चिएनशेंग का नाम भी हटा दिया गया है। वह चीन की स्ट्रैटेजिक सपोर्ट फोर्स के पूर्व कमांडर रह चुके हैं। सूची में दक्षिणी चीन के नानचांग शहर के पूर्व मेयर गाओ शीवेन भी शामिल हैं। वह पहले चीन की सरकारी एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी चाइना एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉरपोरेशन में काम कर चुके हैं।

2012 से सेना में ‘सफाई’ अभियान

चीन की सेना में मौजूदा कार्रवाई अचानक शुरू हुई कोई नई मुहिम नहीं है। शी जिनपिंग ने 2012 में सत्ता संभालने के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू किया था। सेना इस अभियान के प्रमुख निशानों में रही है। इस दौरान कई वरिष्ठ अधिकारियों और शीर्ष सैन्य जनरलों के खिलाफ जांच हुई, उन्हें पदों से हटाया गया और कार्रवाई की गई।

पिछले महीने भी शी ने दिया था सख्त संदेश

पिछले महीने ही शी जिनपिंग ने कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चीनी सेना में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान को और बड़ा करने की अपील की थी। ऐसे में CMC के दो वरिष्ठ अधिकारियों को हटाने और अन्य सैन्य अधिकारियों पर कार्रवाई को सेना के भीतर शी की जारी सफाई मुहिम से जोड़कर देखा जा रहा है।

Read More:

जनता दर्शन में CM योगी ने 200 फरियादियों की सुनी समस्याएं, बोले- हर शिकायत का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments