HomeBreaking Newsउत्तराखंड की एकल महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, CM धामी आज करेंगे...

उत्तराखंड की एकल महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, CM धामी आज करेंगे ‘महिला स्वरोजगार’ अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत

Women Self-Employment Campaign: उत्तराखंड में एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘महिला स्वरोजगार’ अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ करेंगे।

इस चरण के तहत राज्य के आठ जिलों की 212 महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाते हुए उन्हें अपने क्षेत्र में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

75% सब्सिडी का मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा दो लाख रुपये की परियोजना लागत पर 75% यानी डेढ़ लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाता है। शेष 25% राशि लाभार्थी महिला को खुद अंशदान के रूप में देनी होती है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

आठ जिलों की 212 महिलाओं को मिलेगा लाभ

दूसरे चरण में अल्मोड़ा की 26, चंपावत की 25, चमोली की 29, हरिद्वार की 32, रुद्रप्रयाग की 17, पिथौरागढ़ की 40, उत्तरकाशी की 42 और देहरादून की एक महिला को योजना का लाभ मिलेगा। इस तरह कुल 212 महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

योजना को लेकर विभाग का रिएक्शन

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के निदेशक बीएल राणा के अनुसार, ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना एक सशक्त महिला उद्यमी योजना है।’ उन्होंने बताया कि यह योजना राज्य की एकल महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने, उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में प्रभावी साबित होगी।

किन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ?

योजना का लाभ विधवा, पति के द्वारा छोड़ी गई महिला, तलाकशुदा, किन्नर, अविवाहित महिला जो परिवार पर आश्रित न हो, एसिड हमले से पीड़ित एकल महिलाएं उठा सकेंगी। पात्र महिला उत्तराखंड की मूल एवं स्थायी निवासी होनी चाहिए और उसकी आयु 21 से 50 साल के बीच होनी चाहिए। पति के द्वारा छोड़ी गई महिलाओं का समाज कल्याण विभाग में पंजीकरण होना जरुरी है। यदि पंजीकरण नहीं है तो ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम प्रधान और शहरी क्षेत्र में निकाय अध्यक्ष का प्रमाणपत्र मान्य होगा।

योजना का उद्देश्य

योजना का मुख्य उद्देश्य एकल महिलाओं को उनके निवास स्थान गांव एवं क्षेत्र में ही रोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है। ताकि आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाते हुए उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर उनके जीवन में सुधार आए।

Read More:

मस्जिद का मौलवी निकला जैश का मास्टरमाइंड रफीक, पाकिस्तानी आंतकवादियों को देता था पनाह, किश्तवाड़ पुलिस ने दबोचा

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments