HomeBreaking Newsनेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार हुआ TMC नेता जहांगीर खान, देश से भागने...

नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार हुआ TMC नेता जहांगीर खान, देश से भागने की फिराक में था, STF ने दबोचा

TMC Leader Jahangir Khan Arrested: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता जहांगीर खान को स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने नेपाल बॉर्डर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। जहांगीर खान पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरा था और चुनाव के दौरान अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चा में रहा था।

चुनावी बयानों ने फंसाया

विधानसभा चुनाव के दौरान जहांगीर खान कई विवादों में घिर गया था। उसके कुछ बयानों ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया था। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के चर्चित आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा के साथ जुबानी जंग भी काफी चर्चा में रही। एक बयान में उसने खुद की तुलना फिल्मी किरदार ‘पुष्पा’ से करते हुए कहा था कि वह झुकने वाला नहीं हैं।

हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत

हाल ही में कलकत्ता हाई कोर्ट ने जहांगीर खान की अंतरिम सुरक्षा बढ़ाने की मांग को खारिज कर दिया था। अदालत के इस फैसले के बाद उसकी कानूनी मुश्किलें और बढ़ गई थीं।

चुनाव नतीजों के बाद दर्ज हुए मामले

4 मई को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद पुलिस ने जहांगीर खान के खिलाफ पांच अलग-अलग मामले दर्ज किए थे। इन्हीं मामलों के बीच उसकी गिरफ्तारी को अहम माना जा रहा है।

दोबारा मतदान से पहले छोड़ा था मैदान

फालता विधानसभा क्षेत्र में दोबारा मतदान से पहले जहांगीर खान ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था। उसके इस कदम से तृणमूल कांग्रेस ने सार्वजनिक रूप से दूरी बना ली थी। बाद में हुए चुनाव में भाजपा उम्मीदवार ने रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की थी।

जांच और कानूनी कार्रवाई पर नजर

जहांगीर खान की गिरफ्तारी के बाद अब जांच एजेंसियों की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि दर्ज मामलों को लेकर उससे पूछताछ की जा सकती है।

Read More:

अमृतसर में मंदिर के बाहर बवाल, युवकों को रॉड से पीटकर किया घायल, जांच में जुटी पुलिस

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments