बीजेपी के नए पंजाब प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया तीन दिवसीय दौरे पर पंजाब पहुंच चुके हैं। कार्यभार संभालने के बाद यह उनका पहला दौरा है आपको बता दें कि उनके इस दौरे का मकसद आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेना और पार्टी संगठन को मजबूत करना है। यात्रा के पहले दिन वह चंडीगढ़ में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसके बाद, मंगलवार को जालंधर और आखिरी दिन अमृतसर का दौरा करेंगे।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों भी उनके साथ रहेंगे। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2027 के चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति तैयार करना और संगठन की स्थिति को परखना है। इसके अलावा, इन दिनों पंजाब की राजनीति में बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच संभावित गठबंधन को लेकर चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि डॉ. पूनिया इस दौरे के जरिए किसी भी बड़े राजनीतिक फैसले से पहले जमीनी स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं की राय उनसे सीधे बात-चीत की मदद से जानने की कोशिश कर रहे हैं।
दिल्ली से ‘लाइन ऑफ एक्शन’ को देंगे गति
हाल ही में दिल्ली में डॉ. सतीश पूनिया की बैठक केंद्रीय मंत्री व पंजाब चुनाव प्रभारी सीआर पाटिल और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ हुई थी। उस बैठक में पंजाब चुनाव को लेकर पार्टी की आगामी रणनीति और ‘लाइन ऑफ एक्शन’ पर मुहर लगी थी। अब पूनिया उसी केंद्रीय रणनीति को धरातल पर उतारने के लिए पंजाब के अलग-अलग शहरों में जाकर दौरा कर रहे हैं।
दौरे से पहले वीडियो संदेश किया था जारी
इस दौरे से पहले डॉ. पूनिया ने एक वीडियो संदेश जारी कर कार्यकर्ताओं से अनोखी अपील की है। उन्होंने कहा कि उनके स्वागत के लिए महंगे गुलदस्ते, साफा, शाल या मालाओं का उपयोग न किया जाए। यदि सम्मान करना ही है तो केवल एक फूल भेंट करें। उन्होंने सुझाव दिया कि महंगे उपहारों के बजाय पुस्तक भेंट की जा सकती है या उस पैसे का उपयोग गौशाला, अनाथ आश्रम, दिव्यांगों या किसी जरूरतमंद छात्र की पढ़ाई में मदद के लिए किया जाना चाहिए। उनकी इस पहल को सादगी और सामाजिक सरोकार से जुड़ा एक बेहतरीन कदम माना जा रहा है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (4 सितंबर 2026) के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi) ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने...
[…] विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब के तीन दि… […]