Russian Missile Strike: यूक्रेन के साथ जारी संघर्ष के बीच रूस ने काला सागर में अनाज ले जा रहे एक नागरिक मालवाहक जहाज को निशाना बनाया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य अब भी लापता हैं। गिनी-बिसाऊ के झंडे के तहत संचालित और एक तुर्की कंपनी के स्वामित्व वाले मालवाहक जहाज गोल्डन लियो पर उस समय हमला हुआ, जब वह यूक्रेन के समुद्री गलियारे से अनाज लेकर रवाना हो रहा था। यूक्रेन की नौसेना के मुताबिक, रूस ने जहाज पर तीन क्रूज मिसाइलें दागीं।
आठ लोगों को बचाया गया
रूस की मिसाइलें जहाज के दाहिने हिस्से के सुपरस्ट्रक्चर से टकराईं, जिससे उसमें आग लग गई। यूक्रेनी नौसेना ने बताया कि हमले में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक दल के आठ सदस्यों को बचा लिया गया है। पांच अन्य लोगों की तलाश में खोज और बचाव अभियान जारी है। इसके अलावा, जहाज की तकनीकी स्थिति का भी आकलन किया जा रहा है।
⚡️Russian missile strike on civilian grain ship in Black Sea kills 5.
Five people were killed and five others remain missing after a Russian missile strike hit a civilian cargo ship carrying grain in the Black Sea on July 19, Ukrainian authorities said.https://t.co/3bH5mGsHWl
— The Kyiv Independent (@KyivIndependent) July 19, 2026
रूस पर अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन का आरोप
यूक्रेन की नौसेना ने कहा, ‘यह किसी भी सैन्य खतरे से रहित, विदेशी झंडे वाले एक निहत्थे नागरिक जहाज पर रूस का एक और जानबूझकर किया गया हमला है। यह शांतिपूर्ण समुद्री नौवहन के खिलाफ आतंकवादी कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का गंभीर उल्लंघन है।’
वहीं, यूक्रेन के कार्यवाहक विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा ने भी इस हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह हमला रूस द्वारा कीव पर रातभर किए गए बड़े पैमाने के मिसाइल और ड्रोन हमले के कुछ ही घंटों बाद हुआ।
सिबीहा ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘जब दुनिया अभी भी कीव पर रूस के रातभर हुए क्रूर हमले पर प्रतिक्रिया दे रही है, उसी दौरान मॉस्को दिन में भी अपने आतंक अभियान को जारी रखे हुए हैं।’
While the world is still responding to Russia's brutal overnight attack on Kyiv, Moscow continues its campaign of terror throughout the day.
Russia has now struck a civilian vessel navigating Ukraine's maritime corridor. The crew included citizens of Syria and India. A Ukrainian… pic.twitter.com/pbzuRtI2yI
— Andrii Sybiha 🇺🇦 (@andrii_sybiha) July 19, 2026
चालक दल में भारत के नागरिक भी शामिल
सिबीहा के अनुसार, जहाज के चालक दल में सीरिया और भारत के नागरिक भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि इस हमले में एक यूक्रेनी मैरीटाइम पायलट और चालक दल के चार सदस्य मारे गए।
यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने इस घटना की जानकारी अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO), अंतरराष्ट्रीय साझेदारों और उन देशों की सरकारों को देना शुरू कर दिया है, जिनके नागरिक इस हमले में मारे गए या घायल हुए हैं।

