HomeBreaking Newsपंजाब विधानसभा बजट सत्र का शेड्यूल जारी, पहली बार रविवार के दिन...

पंजाब विधानसभा बजट सत्र का शेड्यूल जारी, पहली बार रविवार के दिन पेश होगा बजट

पंजाब विधानसभा के बजट सत्र का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। पहले दिन सदन की कार्यवाही श्रद्धांजलि के बाद शुरू होगी, जिसके बाद राज्यपाल सदन को संबोधित करेंगे। इस अभिभाषण में सरकार की नीतियों और आगामी योजनाओं की रूपरेखा पेश की जाएगी।

रविवार को पेश होगा बजट

कार्यक्रम के अनुसार 7 मार्च को अवकाश रहेगा, जबकि 8 मार्च (रविवार) को राज्य का वार्षिक बजट पेश किया जाएगा। विधानसभा के इतिहास में यह पहली बार होगा जब रविवार को बजट प्रस्तुत किया जाएगा। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी है, ऐसे में राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि सरकार महिलाओं के लिए किसी विशेष योजना या आर्थिक सहायता की घोषणा कर सकती है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है।

दो दिन होगी बजट पर चर्चा

9 मार्च को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव लाया जाएगा और उस पर चर्चा होगी। इसके बाद 10 और 11 मार्च को बजट पर विस्तृत बहस निर्धारित की गई है। इस दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों को बोलने का समय दिया जाएगा। सदस्य बजट के विभिन्न प्रावधानों, योजनाओं और वित्तीय प्राथमिकताओं पर अपनी राय रखेंगे।

12 मार्च को गैर-सरकारी कार्य (नॉन-ऑफिशियल बिजनेस) लिया जाएगा, जिसमें निजी विधेयक और अन्य प्रस्तावों पर चर्चा की जा सकती है। बजट सत्र को राज्य की आर्थिक दिशा तय करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Read More

रूस-यूक्रेन युद्ध के 4 साल पूरे, मॉस्को में रेलवे स्टेशन के बाहर धमाका, दो लोगों की मौत, दो घायल

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments