HomeBreaking Newsरूस-यूक्रेन युद्ध के 4 साल पूरे, मॉस्को में रेलवे स्टेशन के बाहर...

रूस-यूक्रेन युद्ध के 4 साल पूरे, मॉस्को में रेलवे स्टेशन के बाहर धमाका, दो लोगों की मौत, दो घायल

रूस की राजधानी मॉस्को में मंगलवार सुबह साव्योलोव्स्की रेलवे स्टेशन के बाहर एक जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए। घटना के बाद इलाके को घेरकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जांच एजेंसियां विस्फोट के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं।

जानकारी के अनुसार, मृतकों में एक पुलिस अधिकारी शामिल है। दूसरा मृत व्यक्ति संदिग्ध बताया जा रहा है, जिसके बारे में आशंका है कि उसी के पास विस्फोटक उपकरण मौजूद था। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक आधिकारिक तौर पर विस्फोट के सटीक कारण की पुष्टि नहीं की है।

CCTV फुटेज में दिखा संदिग्ध

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। CCTV फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति को स्टेशन के बाहर एक पुलिस वाहन के पास देखा गया है। बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति कथित तौर पर वाहन के पास विस्फोटक उपकरण रखते हुए नजर आया। जांच एजेंसियां इस एंगल से भी जांच कर रही हैं कि विस्फोट किसी प्लान का हिस्सा था या किसी अन्य कारण से हुआ।

युद्ध की चौथी वर्षगांठ पर घटना

यह घटना ऐसे समय हुई है जब रूस-यूक्रेन युद्ध को चार वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि यूक्रेन ने अपनी स्वतंत्रता की रक्षा की है और संघर्ष जारी है। उन्होंने कहा कि चार साल पहले शुरू हुआ युद्ध यूक्रेन के धैर्य और साहस की कहानी है। मॉस्को में हुए इस विस्फोट को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। फिलहाल, घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है और अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की है।

Read More

PM कार्नी की यात्रा से पहले भारत को खुश करने की फिराक में कनाडा, तहव्वुर राणा की नागरिकता करेगा रद्द?

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments