HomeBreaking News"दोषियों को नहीं बख्शा, न बख्शेंगे" NEET पेपर को लेकर PM मोदी...

“दोषियों को नहीं बख्शा, न बख्शेंगे” NEET पेपर को लेकर PM मोदी ने दिया सख्त संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) ने संसदीय दल की बैठक में NEET पेपर लीक मामले पर सरकार का स्पष्ट रुख सामने रखा। उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी मिलते ही सरकार ने तुरंत कार्रवाई की थी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कदम उठाए गए थे। पेपर लीक की घटना के बाद दोबारा परीक्षा भी आयोजित कराई गई ताकि छात्रों के साथ न्याय हो सके। प्रधानमंत्री ने पेपर लीक को “घोर पाप” बताते हुए कहा कि यह लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

उन्होंने सभी राज्य सरकारों से मिलकर परीक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की अपील की ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।सूत्रों के मुताबिक, बैठक में प्रधानमंत्री ने बताया कि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अब तक कुल 13 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि दोषियों के खिलाफ सबसे कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि कोई भी भविष्य में इस तरह का अपराध करने की हिम्मत न करे।

परीक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

PM मोदी ने सभी राज्य सरकारों से मिलकर काम करने की अपील की। उनका कहना था कि परीक्षा प्रणाली को इतना मजबूत बनाया जाए कि आगे चलकर पेपर लीक जैसी घटनाओं की कोई गुंजाइश न रहे। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बख्शी नहीं जा सकती।

छात्रों के भविष्य को लेकर सरकार प्रतिबद्ध

NEET परीक्षा लाखों छात्रों के करियर से जुड़ी होती है। इसी के साथ PM मोदी ने भरोसा दिलाया कि सरकार परीक्षा व्यवस्था में सुधार के साथ पारदर्शिता बनाए रखने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें : यूक्रेन के पास मिसाइल हमले में 4 भारतीय नाविकों की मौत, भारत का सख्त एक्शन…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments