HomeBreaking Newsमुंबई में स्कूल बस पर अचानक गिरा पेड़, 10 बच्चे घायल, 1...

मुंबई में स्कूल बस पर अचानक गिरा पेड़, 10 बच्चे घायल, 1 की मौत

मुंबई(Mumbai) के चेंबूर इलाके में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है जब बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल बस पर अचानक एक बड़ा पेड़ गिर गया। हादसा उस समय हुआ जब बस निर्धारित मार्ग से गुजर रही थी। दुर्घटना के समय बस में कई स्कूली बच्चे सवार थे जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में एक छात्र की मौत हो गई जबकि 10 से अधिक बच्चे घायल हुए हैं। घायलों में से कुछ छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, बचाव दल और पुलिस मौके पर पहुंची। राहत अभियान चलाकर बस में फंसे सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और घायलों को तुरंत इलाज दिलाने के लिए अस्पताल भेजा गया।

हादसे के कारणों की जांच शुरू

आपको बता दें कि यह घटना दोपहर करीब 2:50 बजे की है जब ये स्कूल बस चेंबूर के तिलकनगर के पास की सड़क से गुजर रही थी। फिर अचानक पेड़ गिरने के बाद अचानक बस का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद इस घटना की जानकारी अधिकारियों को मिली और फिर जांच शुरु की गई। इस भयानक हादसे की जांच की जा रही है ताकि पेड़ गिरने के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

स्थानीय लोगों ने पहले भी जताई थी चिंता

स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में कई पुराने और कमजोर पेड़ों की समय पर छंटाई नहीं होने की शिकायत पहले भी अधिकारियों से की गई थी। उनका दावा है कि इस संबंध में कई बार लिखित अनुरोध भी दिए गए थे। लोगों का मानना है कि नियमित रखरखाव और समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जाती तो इस तरह की घटना से बचा जा सकता था। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें : 2026 के अंत तक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भर सकेंगे विदेश की उड़ान…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments