HomeBreaking Newsमोहाली में खौफनाक मर्डर, युवती पर ऑफिस में ही चाकू से किए...

मोहाली में खौफनाक मर्डर, युवती पर ऑफिस में ही चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, ब्रेकअप से नाराज था शख्स, CCTV में कैद हुई वारदात

Mohali Office Woman Stabbed Repeatedly: पंजाब के मोहाली में एक निजी कंपनी के ऑफिस में हुई हत्या की वारदात ने सभी को झकझोर दिया है। फेज-11 स्थित एक लॉजिस्टिक्स कंपनी में काम करने वाली 29 वर्षीय महिला की उसके चाकू से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी महिला को जानता था और उसके साथ ही काम करता था। घटना के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार कर आत्महत्या की कोशिश की। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि आरोपी का इलाज जारी है।

CCTV में कैद हुई वारदात

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि युवती अपने वर्कस्टेशन पर बैठकर काम कर रही थी। इसी दौरान उसका सहकर्मी पीछे से पहुंचा और अचानक चाकू से हमला कर दिया। शुरुआती हमले के बाद भी आरोपी नहीं रुका और लगातार कई वार करता रहा।

भागकर बचने की कोशिश

हमले के बाद घायल युवती जान बचाने के लिए ऑफिस से बाहर निकलने का प्रयास करती दिखाई देती है। हालांकि आरोपी उसका पीछा करते हुए मुख्य गेट तक पहुंच गया और वहां भी उस पर चाकू से हमला करता रहा। इस दौरान कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कर्मचारियों ने बचाने का किया प्रयास

वारदात देखकर कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने आरोपी को रोकने और युवती को बचाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि आरोपी ने उन्हें भी चाकू दिखाकर डराने का प्रयास किया। बाद में एक कर्मचारी ने साहस दिखाते हुए हमलावर से चाकू छीन लिया, जिसके बाद स्थिति कुछ हद तक नियंत्रित हो सकी।

आरोपी ने खुद पर भी किए वार

कर्मचारियों के अनुसार, चाकू छिन जाने के बाद आरोपी ने दूसरा चाकू निकाला और खुद के गले पर वार करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसे भी गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

कंपनी के ऑफिस में हुई घटना

पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे फेज-11 स्थित एसआरपी यूएस लॉजिस्टिक्स कंपनी के ऑफिस में हुई। मृतका डिंपल कंपनी की डिस्पैच टीम में कार्यरत थी, जबकि 34 वर्षीय आरोपी हरजिंदर भी उसी कंपनी में काम करता था। दोनों के वर्कस्टेशन एक-दूसरे के पास बताए जा रहे हैं।

कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी शाम के समय डिंपल के केबिन में पहुंचा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और आरोपी ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। आसपास मौजूद कर्मचारी कुछ समझ पाते, उससे पहले ही युवती गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी।

रिश्ते के एंगल की जांच

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों पिछले करीब तीन वर्षों से एक ही कंपनी में काम कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। जांच में यह बात भी सामने आई है कि कुछ समय पहले दोनों के बीच संबंध समाप्त हो गए थे। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं इसी वजह से वारदात को अंजाम तो नहीं दिया गया।

फॉरेंसिक और CCTV के आधार पर जांच

घटना की सूचना मिलते ही थाना फेज-11 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में ले ली है और सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस ने क्या कहा

मोहाली के थाना फेज-11 के एसएचओ अमन बैदवान ने बताया कि लड़की मौत हो गई। पेरेंटस को सूचना दी गई है। उनके आते ही बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना शाम करीब 7:40 बजे मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों को मौके पर भेजा गया।

Read More:

54 साल के हुए CM योगी आदित्यनाथ, देशभर से मिल रहीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, जानिए कैसे महंत से बने मुख्यमंत्री?

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments