HomeBreaking Newsलुधियाना में चांदी की चेन पर हाथ साफ! ग्राहक बनकर आए दो...

लुधियाना में चांदी की चेन पर हाथ साफ! ग्राहक बनकर आए दो युवक ज्वैलरी शॉप से चोरी करके हुए फरार, CCTV में कैद हुई करतूत

पंजाब के लुधियाना(Ludhiana) स्थित बाबा थान सिंह चौक पर अमृती ज्वैलर्स नाम की दुकान में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां दो शातिर चोर ग्राहक बनकर दुकान के अंदर दाखिल हुए और बड़ी सफाई से चांदी की चेन चुराकर चंपत हो गए। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसके आधार पर पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है। दुकान के मालिक दलजीत सिंह के मुताबिक, 27 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे दो संदिग्ध युवक उनकी दुकान पर पहुंचे।

उनके हाव-भाव और बातचीत के तरीके से बिल्कुल ऐसा लग रहा था कि वे असली ग्राहक हैं। उन्होंने दुकानदार को अपनी पसंद बताते हुए चांदी की चेन दिखाने को कहा। दुकानदार ने उनकी मांग पर काउंटर पर कुल 8 चांदी की चेन रख दीं। दोनों युवक काफी देर तक डिजाइन देखने का नाटक करते रहे और अंत में बिना कुछ खरीदे यह कहकर बाहर निकल गए कि उन्हें डिजाइन पसंद नहीं आया।

गिनती करने पर खुला चोरी का राज़

युवकों के जाने के बाद जब दुकानदार ने चेन की गिनती की तो उसमें से एक चांदी की चेन गायब मिली। शक होने पर तुरंत सीसीटीवी फुटेज चेक की गई। फुटेज में साफ दिखा कि लाल रंग की शर्ट पहने एक युवक ने बातचीत के दौरान बड़ी चालाकी से एक चेन उठाकर अपनी मुट्ठी में छिपा ली थी। आरोपी युवक के हाथ पर एक टैटू भी बना हुआ है जिससे उसकी पहचान आसान हो सकती है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना का पता चलते ही दुकानदार ने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन (112) पर कॉल करके इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही एएसआई जोगिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुकान का मुआयना करने के बाद सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : बढ़ते स्वाइन फ्लू के खतरे पर योगी सरकार सख्त, प्रदेशभर के अस्पतालों को अलर्ट…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments