HomeBreaking Newsकेदारनाथ में कुदरत का खूबसूरत नजारा, दूसरे दिन भी बर्फबारी जारी, सफेद...

केदारनाथ में कुदरत का खूबसूरत नजारा, दूसरे दिन भी बर्फबारी जारी, सफेद चादर में लिपटा धाम…

उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ(Kedarnath) धाम में मौसम ने करवट ले ली है। यहां लगातार दूसरे दिन भी बर्फबारी हो रही है। सीजन की पहली भारी बर्फबारी के बाद बाबा केदार का पूरा धाम बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है। आसपास की पहाड़ियां और मंदिर परिसर बर्फ से ढके नजर आ रहे हैं। बर्फबारी के कारण यहां का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है लेकिन तापमान में गिरावट और बढ़ती ठंड ने श्रद्धालुओं की परेशानियां भी बढ़ा दी हैं।

केदारनाथ में बीती रात से रुक-रुककर बर्फ गिर रही है। लगातार हो रही बर्फबारी के चलते आसपास की ऊंची चोटियां पूरी तरह सफेद दिखाई दे रही हैं। मंदिर के आसपास भी बर्फ जमने लगी है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में आसमान से गिरती बर्फ और बर्फ से ढके पहाड़ों का खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। सर्दियों की शुरुआत के साथ केदारनाथ में तापमान तेजी से नीचे जाने लगता है। इस बार भी भारी बर्फबारी के कारण ठंड का असर काफी बढ़ गया है।

श्रद्धालुओं के लिए बढ़ी परेशानी

लगातार दूसरे दिन बर्फबारी होने से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। खुले स्थानों पर रहने और आवाजाही करने वाले श्रद्धालुओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में केदारनाथ जाने वाले लोगों को गर्म कपड़े साथ रखने और मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की जरूरत है।

11 नवंबर को बंद होंगे बाबा केदार के कपाट

सर्दियों के मौसम को देखते हुए केदारनाथ मंदिर के कपाट 11 नवंबर को भाई दूज के अवसर पर सुबह 8:30 बजे बंद किए जाएंगे। इसके बाद बाबा केदार की उत्सव डोली ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेगी। शीतकाल के दौरान यहीं बाबा केदार की पूजा-अर्चना की जाएगी।

इसके बाद अगले साल गर्मियों में शुभ मुहूर्त के अनुसार मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए फिर से खोले जाएंगे। इस तरह बर्फबारी के बीच बाबा केदार का धाम धीरे-धीरे शीतकालीन प्रवास की तैयारी कर रहा है।

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में लश्कर-TRF के फंडिंग नेटवर्क का खुलासा, लोगों से पैसे जुटाने…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments