HomeBreaking Newsचमोली में बादल फटा, सड़क-पुल तबाह, BRO का जवान लापता, तलाश में...

चमोली में बादल फटा, सड़क-पुल तबाह, BRO का जवान लापता, तलाश में जुटी टीमें

उत्तराखंड के चमोली(Chamoli) जिले की नीति घाटी में सोमवार को भारी बारिश के बीच तमक नाले में अचानक बाढ़ आ गई। तेज बहाव इतना ज्यादा था कि नाले पर बना करीब 40 मीटर लंबा बेली पुल बह गया। हादसे की चपेट में GREIF के तीन वाहन भी आए। इनमें एक स्कॉर्पियो और बोलेरो कैंपर शामिल हैं। घटना के दौरान स्कॉर्पियो चला रहे BRO के जवान NK पंकज कुमार के बहने की सूचना है। उनकी तलाश लगातार जारी है।

हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव दल सक्रिय हो गए। SDRF और NDRF की टीमें तमक नाले के आसपास लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। जवान की तलाश नाले के साथ आसपास के इलाकों में भी की जा रही है। प्रभावित स्कॉर्पियो को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है, लेकिन अब तक लापता जवान का कोई पता नहीं चला है।

कई गांवों का संपर्क प्रभावित

बाढ़ के कारण नीति घाटी के कई गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है। प्रशासन और बचाव दल कटे हुए इलाकों तक पहुंच बहाल करने की कोशिश में जुटे हैं। साथ ही वैकल्पिक संपर्क मार्ग तैयार करने का काम भी किया जा रहा है।

वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक

सुरक्षा को देखते हुए सुईथोटा से तमक नाले की तरफ वाहनों की आवाजाही फिलहाल रोक दी गई है। धौलीगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका के चलते नदी किनारे रहने वाले लोगों को भी सतर्क किया गया है और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और लापता जवान की तलाश के साथ प्रभावित क्षेत्रों में संपर्क बहाल करने का प्रयास जारी है।

यह भी पढ़ें : भारी बारिश बनी आफत, मंडी-पठानकोट हाईवे पर लगा लंबा जाम, गाद-मिट्टी से थमी वाहनों…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments