HomeBreaking Newsपवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस, CM सरमा और उनकी पत्नी...

पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस, CM सरमा और उनकी पत्नी ने दर्ज कराई थी FIR

कांग्रेस नेता और प्रवक्ता पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर असम पुलिस ने छापेमारी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार्रवाई में दिल्ली पुलिस भी असम पुलिस के साथ मौजूद रही। हालांकि, छापेमारी के दौरान पवन खेड़ा घर पर मौजूद नहीं थे।

आरोपों के बाद दर्ज हुई FIR

यह कार्रवाई असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई FIR के बाद हुई है। पवन खेड़ा और कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हाल ही में सरमा के परिवार पर विदेशों में संपत्ति और कंपनियों से जुड़े आरोप लगाए थे।

पवन खेड़ा पर क्या थे आरोप

पवन खेड़ा ने दावा किया था कि कुछ दस्तावेजों से संकेत मिलता है कि मुख्यमंत्री की पत्नी के पास कई पासपोर्ट हैं और दुबई समेत विदेशों में संपत्तियां हैं। ये आरोप उन्होंने असम विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए थे।

CM हिमंता बिस्वा सरमा का पलटवार

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ये पूरी तरह झूठे और मनगढ़ंत हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी के खिलाफ गलत जानकारी फैलाई गई है और इसके लिए कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More

बिहार में सरकारी कर्मचारियों पर सख्ती, अब नौकरी में रहते हुए सिर्फ एक बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments