Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsगोलियों की धायं-धायं से दहली पूर्वी दिल्ली, हमलावरों ने युवक को 5...

गोलियों की धायं-धायं से दहली पूर्वी दिल्ली, हमलावरों ने युवक को 5 गोलियां मारी 

पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में फायरिंग मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फायरिंग की यह घटना सेक्टर 13 में हुई, जहां एक युवक को आरोपियों ने एक के बाद एक लगातार पांच गोली मारी।

जानकारी के मुताबिक, कुछ दोस्त पार्क में एक साथ आग के सामने बैठे थे, इस दौरान एक शख्स आया और उसने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने के बाद, गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments