Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent News3.60 करोड़ की अफीम के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, झारखंड से पंजाब...

3.60 करोड़ की अफीम के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, झारखंड से पंजाब हो रही थी सप्लाई

शहर में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने नशा तस्करों के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। दरअसल, पुलिस ने झारखंड से पंजाब जा रही अफीम की बड़ी खेप पकड़ी है। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने 36 किलो अफीम जब्त की

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से स्क्रैप ट्रक में अफीम भरकर पंजाब लाई जा रही है। पुलिस ने सूचना के आधार पर जाल बिछाया और जिले की सीमा में 152 डी हाईवे पर एक ट्रक को रोका गया। पुलिस द्वारा ट्रक की जांच करने पर उसमें से 36 किलो अफीम बरामद हुई, जिसकी बाजार में कीमत 3 करोड़ 60 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी।

अफीम के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार: SP

इस मामले पर पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि पुलिस ने जिले की सीमा पर एक ट्रक में 36 किलो अफीम जब्त की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments