HomeBreaking Newsस्पेन में भीषण रेल हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 60 लोगों...

स्पेन में भीषण रेल हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 60 लोगों की मौत से मचा हड़कंप!

स्पेन(Spain) में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा सामने आया, जिसमें दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच जोरदार टक्कर हुई। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, यह दुर्घटना टोलेडो प्रांत में हुई। ब्रिटिश समाचार एजेंसी द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट में इस हादसे में करीब 60 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर बताई गई है। हालांकि, शुरुआती जानकारी के आधार पर मृतकों और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि होना जरूरी है।

स्पेन के रेल नेटवर्क ऑपरेटर ADIF के मुताबिक, दुर्घटना के बाद मैड्रिड और अंडालूसिया के बीच चलने वाली हाई-स्पीड रेल सेवा को रोक दिया गया। हादसे के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ और घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए गए।

टक्कर में पटरी से उतरे ट्रेन के डिब्बे

स्पेनिश सरकारी प्रसारक TVE की रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में शामिल दोनों ट्रेनें एक ही दिशा में जा रही थीं। इसी दौरान एक ट्रेन दूसरी ट्रेन के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि इर्यो (Iryo) ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। स्थानीय प्रशासन ने दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए घायलों की मदद के लिए कदम उठाए। उर्दा शहर के मेयर मैनुअल गैलन ने बताया कि कई यात्री घायल हुए हैं।

घायलों को आवश्यक सहायता देने के लिए सिविल प्रोटेक्शन अधिकारियों ने स्थानीय टाउन हॉल से एक खेल परिसर को तैयार रखने का अनुरोध किया। वहीं, लॉस येबेनेस गांव के मेयर जीसस पेरेज ने TVE से बातचीत में हादसे को गंभीर बताया। क्षेत्रीय प्रमुख एमिलियानो गार्सिया-पेज ने भी सोशल मीडिया पर घटनास्थल की ओर रवाना होने की जानकारी दी।

रेल सेवाएं बंद, हादसे की जांच जारी

कैस्टिला-ला-मांचा क्षेत्र के एक सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक, रेनफे (Renfe) और इर्यो की ट्रेनें सुबह करीब नौ बजे टकराई थीं। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

रिपोर्ट में इसी रेल मार्ग पर पहले हुई एक दुर्घटना का भी जिक्र है। जनवरी में कॉर्डोबा प्रांत के अदामुज के पास एक ट्रेन पटरी से उतरकर दूसरी ट्रेन से टकरा गई थी। उस हादसे में 46 लोगों की मौत हुई थी। लगातार ऐसी घटनाओं ने स्पेन में रेलवे के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

यह भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में अर्नब तूफान का असर, सुबह गरज-चमक के साथ बारिश ने बढ़ाई ठंड…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments