HomeBreaking Newsबिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें बढ़ीं, आय से अधिक संपत्ति मामले में...

बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें बढ़ीं, आय से अधिक संपत्ति मामले में 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को मोहाली की विशेष अदालत में करीब 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। आम आदमी पार्टी (AAP) के पंजाब महासचिव बलतेज सिंह पन्नू ने इसकी जानकारी दी। मामला मजीठिया की ज्ञात आय के स्रोतों के मुकाबले अधिक संपत्ति जमा करने से जुड़ा है। हालांकि, मजीठिया ने कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताते हुए पंजाब सरकार पर निशाना साधा है।

2007 से 2017 तक की संपत्ति

बलतेज सिंह पन्नू के मुताबिक, यह चार्जशीट FIR नंबर 22 के संबंध में दाखिल की गई है। यह FIR 25 जून 2025 को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के फ्लाइंग स्क्वॉड थाने में दर्ज हुई थी। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13(1)(e) और 13(2) के साथ भारतीय दंड संहिता की धारा 120-B लगाई गई है। जांच का दायरा 2 मार्च 2007 से 21 मार्च 2017 तक की अवधि से जुड़ा है। इस दौरान मजीठिया की संपत्तियों और उनकी आय के स्रोतों की पड़ताल की गई। बताया जा रहा है कि चार्जशीट में मजीठिया और उनसे जुड़े लोगों के वित्तीय लेन-देन, बैंक खातों तथा संपत्तियों से संबंधित साक्ष्य शामिल हैं।

AAP ने ड्रग्स के पैसे को लेकर भी लगाए गंभीर आरोप

आम आदमी पार्टी ने मजीठिया पर नशे के कारोबार से जुड़े पैसों को कंपनियों के बैंक खातों में जमा कराने का आरोप लगाया है। पार्टी का दावा है कि 736 करोड़ रुपये की रकम उनकी कंपनियों के खातों में जमा कराई गई थी। AAP ने यह आरोप भी लगाया कि मजीठिया के अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करों से संबंध थे। हालांकि, ये पार्टी की ओर से लगाए गए आरोप हैं। मौजूदा चार्जशीट आय से अधिक संपत्ति के मामले में दाखिल की गई है।

मजीठिया ने दी सफाई

मजीठिया ने कहा कि चार्जशीट ड्रग्स मामले में नहीं, बल्कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में दाखिल हुई है। उनके मुताबिक, ड्रग्स केस में कोई चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि जब न्यायाधीश ने अभी चार्जशीट खोली तक नहीं है, तो सरकार उसके विवरण और आरोपों के बारे में कैसे बता रही है।

Read More

गाजियाबाद में गुलमोहर ग्रीन्स पर हाईकोर्ट का बड़ा हथौड़ा, 2 टावर ढहाने का आदेश

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments