HomeBreaking Newsदिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे चाचा-भतीजे की ट्रक से नशे की बड़ी...

दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे चाचा-भतीजे की ट्रक से नशे की बड़ी खेप बरामद

हरियाणा के करनाल में एंटी नारकोटिक्स टीम ने नशे की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 519 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि ट्रक दिल्ली से चंडीगढ़(Delhi to Chandigarh) की ओर जा रहा था और उसमें काजू के छिलकों से भरे कट्टे रखे हुए थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली गई। जांच के दौरान काजू के छिलकों के बीच गांजे के 19 कट्टे मिलने से मामला सामने आया। पुलिस ने ट्रक में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो रिश्ते में चाचा-भतीजा बताए जा रहे हैं।

एंटी नारकोटिक्स विभाग के जांच अधिकारी प्रदीप के मुताबिक, टीम को पहले से ही नशीले पदार्थों की खेप ले जाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद करनाल के घरौंडा क्षेत्र में ट्रक को रोककर जांच की गई। ड्राइवर और क्लीनर से पूछताछ के दौरान बताया गया कि ट्रक में काजू के छिलकों के कट्टे भरे हैं। हालांकि, पुलिस को संदेह होने पर जब सामान की बारीकी से तलाशी ली गई तो 19 कट्टों में गांजा मिला। बरामद गांजे का कुल वजन 519 किलोग्राम से अधिक बताया गया है। पुलिस के मुताबिक, जब्त नशीले पदार्थ की कीमत करोड़ों रुपये होने का अनुमान है।

नूंह के मालिक का बताया जा रहा है ट्रक

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रक का मालिक हरियाणा के नूंह का रहने वाला बताया जा रहा है जबकि वाहन राजस्थान में पंजीकृत है। जांच अधिकारी ने बताया कि ट्रक का ड्राइवर खुद को वाहन का मालिक बता रहा है। ऐसे में ट्रक के स्वामित्व और गांजे की खेप से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें बुधवार को अदालत में पेश किए जाने की जानकारी दी गई है। अब जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था, इसे किस जगह पहुंचाया जाना था और इस तस्करी के पीछे अन्य लोगों की भूमिका है या नहीं। पुलिस की जांच के बाद ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़ें : कबाड़ में पड़े कंटेनर पर पैर रखते ही हुआ जोरदार ब्लास्ट, मजदूर कई फीट दूर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments