HomeBreaking NewsBCCI का बड़ा फैसला, प्रज्ञान ओझा बने चयन समिति के नए चेयरमैन,...

BCCI का बड़ा फैसला, प्रज्ञान ओझा बने चयन समिति के नए चेयरमैन, रमेश पोवार की भी एंट्री

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति में बड़ा फेरबदल करते हुए पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा को नया चेयरमैन नियुक्त किया है। वह अजीत अगरकर की जगह यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे। बीसीसीआई के नियमों के तहत सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने की वरिष्ठता के आधार पर ओझा को समिति का नया अध्यक्ष चुना गया है। इसके साथ ही, चयन समिति का पुनर्गठन करते हुए पूर्व क्रिकेटर रमेश पोवार को नए सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

सीएसी ने पूरी की चयन प्रक्रिया

बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) के सदस्य अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे ने नए सदस्य की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की। बीसीसीआई मुख्यालय में आवेदकों की स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के बाद सीएसी ने सर्वसम्मति से रमेश पोवार के नाम की सिफारिश की। पोवार ने भारत के लिए 2 टेस्ट और 31 वनडे मैच खेले हैं। खेल से संन्यास के बाद वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच, मुंबई व गुजरात के कोच तथा बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा चुके हैं। उनके कार्यकाल में महिला टीम ने एशिया कप जीता था और राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक हासिल किया था।

अजीत अगरकर के सफल कार्यकाल का अंत

बीसीसीआई ने निवर्तमान अध्यक्ष अजीत अगरकर के कार्यकाल और उनके अभूतपूर्व योगदान की जमकर सराहना की है। जुलाई 2023 में पद संभालने वाले अगरकर के नेतृत्व में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की। उनके कार्यकाल के दौरान भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफियां, दो बार एशिया कप का खिताब और एशियन गेम्स में लगातार दो बार गोल्ड मेडल अपने नाम किए थे।

नई चयन समिति की तस्वीर साफ

रमेश पोवार के शामिल होने और प्रज्ञान ओझा के चेयरमैन बनने के साथ ही भारतीय पुरुष चयन समिति के पुनर्गठन का काम पूरा हो गया है। पांच सदस्यीय इस नई चयन समिति में प्रज्ञान ओझा (चेयरमैन) के साथ शिव सुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और रमेश पोवार बतौर सदस्य जिम्मेदारी संभालेंगे।

 

READ MORE: एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अमेरिका के हर बच्चे को देंगे SpaceX का एक शेयर, जानें क्या है पूरा प्लान?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments