CM Yogi offered Prayers Shri Krishna Janmabhoomi Temple: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह 9.55 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए यह उनकी जन्मस्थान की 20वीं यात्रा है। यहां पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले गर्भगृह में ‘लाला’ के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
चांदी से सजा गर्भगृह
गर्भगृह की सभी दीवारों को चांदी की परत से सजाया गया है। मंदिर की इस अद्भुत छटा को सीएम योगी काफी देर तक निहारते रहे। उन्होंने गर्भगृह में विराजमान लाला के दर्शन भी लंबे समय तक किए।
#WATCH मथुरा, उत्तर प्रदेश। जन्माष्टमी के मौके पर श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में मंगला आरती और विशेष प्रार्थना हुई। pic.twitter.com/qWx9a7qjwk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 4, 2026
पदाधिकारियों ने किया स्वागत
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचने पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। इसके बाद सीएम योगी योगमाया मंदिर और केशवदेव मंदिर जाएंगे। इसके बाद उनका भागवत भवन जाने का कार्यक्रम है।
श्रद्धालुओं को दी जन्माष्टमी की बधाई
मंदिर परिसर में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी और उन्हें संबोधित किया। जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा में श्रद्धालुओं के बीच सीएम योगी की मौजूदगी खास रही।
गुरुवार को मथुरा पहुंचे थे सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मथुरा पहुंचे थे। यहां उन्होंने वेटेरिनरी विश्वविद्यालय में रात्रि प्रवास किया। इसके बाद शुक्रवार सुबह वह श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए।
Read More:


[…] […]
[…] […]
[…] […]