HomeBreaking Newsबच्चों के साथ PM मोदी ने मनाया रक्षाबंधन, सोशल मीडिया पर शेयर...

बच्चों के साथ PM मोदी ने मनाया रक्षाबंधन, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस खास मौके पर 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पर बच्चों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां PM मोदी ने बच्चों से राखी बंधवाई और उनके साथ बातचीत कर त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी बच्चों के साथ काफी सहज और प्रसन्न नजर आए। कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया हैंडल से भी साझा किए गए हैं।

PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

रक्षाबंधन के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे भाई-बहन के बीच प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए। स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे, यही कामना है।”

राजनाथ सिंह ने भी बच्चों के साथ मनाया त्योहार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपने आवास पर बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। उन्होंने बच्चों से राखी बंधवाई और तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर रक्षाबंधन का आयोजन हुआ, जहां उन्होंने युवा भारत के साथ राखी के त्योहार की खुशियां और स्नेह साझा किया। राजनाथ सिंह ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का पर्व है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और गरिमा के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा भी देता है।

Read More

नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही के बाद पुनर्निर्माण में आ सकता है $5 अरब का खर्च – बिनोद चौधरी

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments