HomeBreaking Newsलुधियाना में नशे की खेप के साथ पकड़ा गया युवक, सड़क पर...

लुधियाना में नशे की खेप के साथ पकड़ा गया युवक, सड़क पर मां और बहन ने काटा बवाल

पंजाब के लुधियाना(Ludhiana) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। महानगर के कैलाश नगर रोड इलाके में स्थानीय लोगों ने नशीले पदार्थों के साथ एक युवक को रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी के पास से भारी मात्रा में गांजा और नशीले कैप्सूल बरामद हुए हैं।

कैलाश नगर रोड पर एक युवक काफी देर से संदिग्ध हालात में घूम रहा था। स्थानीय लोगों को जब उस पर शक हुआ तो उन्होंने उसे रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से नशीले कैप्सूल और गांजे की खेप बरामद हुई। जनता ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए इसकी सूचना थाना जोधेवाल की पुलिस को दी और मौके पर ही आरोपी को घेर लिया।

सड़क पर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

जब पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठाने लगी, तो वहां एक अलग ही ड्रामा शुरू हो गया। आरोपी की मां और बहन तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं और पुलिस की गाड़ी के आगे अड़कर हंगामा करने लगीं।

परिजनों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि उनके बेटे को झूठा फंसाया जा रहा है और उसके पास से कोई नशीला पदार्थ नहीं मिला है। हंगामे के बीच वहां मौजूद स्थानीय युवकों ने पुलिस को वह वीडियो दिखा दिया जिसमें युवक को रंगे हाथों नशीले पदार्थों के साथ पकड़ा गया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया।

पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

थाना जोधेवाल की पुलिस आरोपी युवक को अपने साथ थाने ले आई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के पास से बरामद गांजे और कैप्सूल की मात्रा की जांच की जा रही है। इसके साथ ही, मौके पर मौजूद लोगों के बयानों और वीडियो फुटेज के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस हंगामे के कारण इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें : Meta का बड़ा फैसला, नाबालिग यूज़र्स के लिए Facebook और Instagram पर लागू होगी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments