HomeBreaking Newsरक्षामंत्री राजनाथ सिंह का 3 दिवसीय लखनऊ दौरा, 28 से 30 अगस्त...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का 3 दिवसीय लखनऊ दौरा, 28 से 30 अगस्त तक देंगे विकास परियोजनाओं की सौगात

Rajnath Singh Lucknow Visit: रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह 28 से 30 अगस्त तक अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे शहर में विकास, कनेक्टिविटी और जन-सुविधाओं से जुड़ी कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रशासन ने उनके दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।

28 अगस्त को लखनऊ पहुंचेंगे राजनाथ सिंह

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 28 अगस्त की शाम करीब 4:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे सदर बाजार, न्यू गणेशगंज और महानगर क्षेत्र में शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करेंगे। शाम करीब 6:20 बजे वे कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पहुंचेंगे।

आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

29 अगस्त को राजनाथ सिंह का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा। सुबह 11:30 बजे वे बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे गोमती नगर के विशाल खंड में सीनियर सिटीजन होम भवन का उद्घाटन करेंगे।

फ्रेगरेंस पार्क का करेंगे उद्घाटन

शाम 4 बजे रक्षा मंत्री लाजपत नगर चौराहे पर फ्रेगरेंस पार्क का उद्घाटन करेंगे। इसी दौरान लाला लाजपत राय और शहीद भगत सिंह की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया जाएगा। इसके बाद वे अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे और शाम करीब 6:05 बजे कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पहुंचेंगे।

‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनेंगे राजनाथ सिंह

दौरे के अंतिम दिन 30 अगस्त को राजनाथ सिंह सुबह 10:55 बजे दिलकुशा लॉन पहुंचेंगे। यहां सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण सुनेंगे। इसके साथ ही लखनऊ कैंट क्षेत्र की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण

इसके बाद दोपहर 12:30 बजे वे दुबग्गा-सीतापुर रोड बाईपास स्थित प्रेरणा स्थल के पास रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। शाम 4 बजे होटल ताज में आयोजित PM-SETU कार्यशाला में शामिल होंगे।

शाम को दिल्ली लौटेंगे रक्षा मंत्री

कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद राजनाथ सिंह शाम 5:25 बजे लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। करीब 6:30 बजे उनके दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है। उनके तीन दिवसीय दौरे के दौरान लखनऊ में कई अहम विकास परियोजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है।

Read More:

9/11 हमले का मामला: मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद का ट्रायल जून 2028 में होगा शुरू

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments