HomeBreaking Newsगोविंदा से खटपट के बीच फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा, बेटे यश...

गोविंदा से खटपट के बीच फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा, बेटे यश दिखे नाराज, बोलीं- ‘बर्थडे मनाने आए हैं’

Govinda Sunita Ahuja: गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। करीब चार दशक से शादीशुदा इस कपल के बीच पिछले कुछ समय से अनबन की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। इसी बीच सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ फैमिली कोर्ट के बाहर दिखाई दीं। हालांकि, उन्होंने कोर्ट पहुंचने की असली वजह स्पष्ट नहीं की।

पैपराजी से बोलीं- ‘बर्थडे मनाने आए हैं’

फैमिली कोर्ट से बाहर निकलते वक्त पैपराजी ने जब सुनीता से वहां आने की वजह पूछी तो उन्होंने गंभीर जवाब देने के बजाय मजाकिया अंदाज में कहा, ‘बर्थडे मनाने आए हैं।’ इसके बाद वह अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो गईं। सुनीता के इस जवाब ने उनकी कोर्ट विजिट को लेकर चल रही चर्चाओं को और बढ़ा दिया। वहीं, उनके बेटे यशवर्धन भी पैपराजी के सवालों से नाराज नजर आए।

गोविंदा की पर्सनल लाइफ पर बोल चुकी हैं सुनीता

सुनीता आहूजा पिछले कुछ महीनों में कई मौकों पर गोविंदा की निजी जिंदगी को लेकर सार्वजनिक तौर पर बात कर चुकी हैं। उन्होंने एक्टर के कथित अफेयर का जिक्र करते हुए एक महिला का नाम लेकर सवाल भी उठाए थे। हाल ही में गोविंदा को एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर देखे जाने के बाद भी सुनीता ने नाराजगी जाहिर की थी।

अफेयर पर किया था ‘शुगर डैडी’ वाला तंज

गोविंदा के साथ नजर आई महिला की उम्र को लेकर भी सुनीता ने टिप्पणी की थी। उन्होंने चीची के कथित अफेयर को लेकर ‘शुगर डैडी’ वाला तंज भी कसा था। उनके इन बयानों के बाद गोविंदा और सुनीता के रिश्ते पर सवाल उठने लगे थे।

सुनीता के बयानों पर गोविंदा भी हुए नाराज

सुनीता के सार्वजनिक बयानों पर गोविंदा ने भी नाराजगी जाहिर की थी। एक्टर ने उनसे निजी और पारिवारिक मामलों पर बोलते समय सावधानी बरतने को कहा था। गोविंदा ने यह भी कहा था कि बार-बार इस तरह के बयान देकर उन्हें अपमानित न किया जाए। इससे पहले उन्होंने सुनीता के आरोपों को खारिज करते हुए कोमल की चुप्पी के लिए उनका शुक्रिया भी अदा किया था।

मार्च 1987 में हुई थी दोनों की शादी

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने मार्च 1987 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं, बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा। यानी दोनों की शादी को करीब 40 साल हो चुके हैं। इसके बावजूद पिछले कुछ समय से उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं।

क्या सच में तलाक की ओर बढ़ रहा रिश्ता?

सुनीता के फैमिली कोर्ट पहुंचने के बाद गोविंदा से उनके तलाक की खबरों को फिर हवा मिल गई है। हालांकि, सिर्फ फैमिली कोर्ट में उनकी मौजूदगी से तलाक की पुष्टि नहीं होती। सुनीता ने भी कोर्ट जाने का कारण स्पष्ट नहीं किया है। ऐसे में फिलहाल गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर तस्वीर साफ नहीं है।

Read More:

पिछली सरकारें जो दशकों में न कर सकीं, वह भगवंत मान सरकार ने सिर्फ साढ़े चार सालों में कर दिखाया: हरजोत सिंह बैंस

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments