Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में शनिवार सुबह जोरदार भूकंप से धरती कांप उठी। फ्लोरेस द्वीप के पास आए 7.7 तीव्रता के भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र द्वीप के उत्तरी तट से दूर एन्डे से करीब 68 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था। भूकंप केवल 10 किलोमीटर की गहराई पर आया, जिससे इसके झटके काफी तेज महसूस किए गए।
दो तेज आफ्टरशॉक से बढ़ी चिंता
मुख्य भूकंप के बाद 5.6 और 5.9 तीव्रता के दो मजबूत आफ्टरशॉक भी आए। लगातार झटकों के कारण इलाके में लोगों के बीच डर का माहौल बना रहा। इंडोनेशिया की मौसम, जलवायु और भूभौतिकी एजेंसी ने भूकंप के बाद सुनामी की लहरें उठने की आशंका जताई है।
BUILDINGS SWAY VIOLENTLY and CRUMBLE as 7.7 MONSTER QUAKE ROCKS INDONESIA https://t.co/qMl0QaNyzT pic.twitter.com/fvePye9AJo
— RT (@RT_com) August 14, 2026
सुनामी को लेकर अलर्ट
इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी यानी BMKG ने सुनामी की आशंका को लेकर चेतावनी जारी की। हालांकि, उपलब्ध शुरुआती जानकारी में भूकंप के कारण किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।
इमारतें हिलीं, समुद्र में हलचल
भूकंप के बाद सामने आए कई वीडियो में इमारतों को हिलते और कुछ जगहों पर गिरते हुए देखा गया। समुद्र किनारे मछली पकड़ रहे एक व्यक्ति के वीडियो में पानी की लहरों में अचानक तेज हलचल नजर आई। समुद्र में बदलाव के इन दृश्यों ने सुनामी की आशंका के बीच लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
🇮🇩 A 7.7 just slammed Indonesia, and it’s the sixth magnitude 7+ quake the planet has taken in only two months.
Right after the shaking stopped, the sea along the coast started pulling back hard.
It's pure nightmare fuel… When the ocean disappears like that, the first tsunami…
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) August 14, 2026
कम गहराई ने बढ़ाया असर
फ्लोरेस द्वीप के आसपास भूकंप को गंभीर इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि इसका झटका जमीन के काफी करीब आया। इसके बाद आए दो मजबूत आफ्टरशॉक ने भी स्थिति को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
‘रिंग ऑफ फायर’ में स्थित है इंडोनेशिया
इंडोनेशिया प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में स्थित है। यह इलाका जापान से लेकर दक्षिण-पूर्व एशिया और प्रशांत महासागर के आसपास तक फैली एक्टिव भूकंपीय पट्टी का हिस्सा है। यहां लगातार भूकंपीय गतिविधियां होती रहती हैं, जिसके चलते इंडोनेशिया और आसपास के देशों में अक्सर भूकंप आते हैं।
कोलंबिया में पहले मची थी तबाही
इंडोनेशिया में यह शक्तिशाली भूकंप ऐसे समय आया है, जब इससे पहले कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। पश्चिमी कोलंबिया में आए उस भूकंप में अलग-अलग प्रभावित शहरों की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार सुबह तक 254 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी। इनमें पेरेइरा में 101 और देश के तीसरे सबसे बड़े शहर काली में 95 मौतें बताई गई थीं। सामने आए वीडियो में इमारतें गिरती दिखाई दी थीं और राहतकर्मी मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटे थे।
गेस्ट हाउस ढहने से बची जान
पेरेइरा निवासी रोजा गोंजालेज ने बताया था कि उनका गेस्ट हाउस अचानक चरमराने लगा। बाहर निकलते ही इमारत ढह गई। उन्होंने अपने पति और 10 महीने के बच्चे के साथ किसी तरह अपनी जान बचाई थी।
जून में भी आया था 6.7 तीव्रता का भूकंप
इंडोनेशिया में जून में भी सेंट्रल सुलावेसी द्वीप पर 6.7 तीव्रता का भूकंप आया था। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक उसका केंद्र पालू से करीब 43 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में और 10 किलोमीटर की गहराई पर था। इसके बाद कई आफ्टरशॉक आए, जिनमें सबसे तेज 5.2 तीव्रता का था। उस दौरान सामने आई तस्वीरों और वीडियो में क्षतिग्रस्त इमारतें, टूटे हिस्से और मलबा दिखाई दिया था।
Read More:

