HomeBreaking Newsमणिपुर में फिर गूंजी गोलियों की गूंज, उग्रवादी हमले में एक की...

मणिपुर में फिर गूंजी गोलियों की गूंज, उग्रवादी हमले में एक की मौत

मणिपुर(Manipur) के कांगपोकपी जिले में शुक्रवार सुबह एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई। लांगका नागा गांव में कथित उग्रवादियों की फायरिंग में 34 वर्षीय डब्ल्यू चावांग की मौत हो गई जबकि तीन अन्य ग्रामीण घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, हमला सुबह करीब 8 बजे हुआ। शुरुआती रिपोर्टों में बताया गया है कि हथियारों से लैस लोगों के एक समूह ने ग्रामीणों पर अचानक गोलियां चला दीं। गोलीबारी में 55 वर्षीय कविदिनांग अबोनमाई, 52 वर्षीय मालियांगजिनांग अबोनमाई और 50 वर्षीय नामथिउलुंगबो प्रिंमाई घायल हुए हैं।

इनमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद गांव में डर और तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हमले के बाद नागा समुदाय से जुड़े एक हथियारबंद समूह ने भी संदिग्ध हमलावरों पर जवाबी फायरिंग की। हालांकि, पुलिस की ओर से इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

लंबे समय से जारी है मणिपुर में संघर्ष

मणिपुर में मई 2023 से मेइतेई और कुकी-जो समुदायों के बीच हिंसा का दौर जारी है। इस संघर्ष में बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है और हजारों परिवारों को अपने घर छोड़कर विस्थापित होना पड़ा है। सुरक्षा बल संवेदनशील इलाकों में लगातार तलाशी और क्षेत्र नियंत्रण अभियान चला रहे हैं।

हथियारों की बरामदगी बनी चुनौती

2026 में भी सुरक्षा एजेंसियां राज्य में अवैध हथियारों और विस्फोटकों के खिलाफ अभियान चला रही हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 5 फरवरी से 11 अगस्त के बीच 1,422 हथियार, 7,010 राउंड गोला-बारूद और 1,137 विस्फोटक बरामद किए गए। यह स्थिति बताती है कि मणिपुर में हथियारों की मौजूदगी अब भी सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : हापुड़ में ATS की दबिश, मस्जिद से दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments