HomeBreaking Newsमुंबई ATS की बड़ी कार्रवाई, 9.4 करोड़ की नशीला पदार्थ मिलने पर...

मुंबई ATS की बड़ी कार्रवाई, 9.4 करोड़ की नशीला पदार्थ मिलने पर ग्रेटर नोएडा की ड्रग्स फैक्ट्री सील

मुंबई ATS ने ड्रग्स तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करने का दावा किया है। एजेंसी ने मुंबई और ग्रेटर नोएडा में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 4.738 किलो मेथ बरामद की है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 9.40 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई में एक इजरायली नागरिक और दो विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

बांद्रा में 2.05 किलो मेथ बरामद

महाराष्ट्र ATS के मुताबिक, कार्रवाई की शुरुआत मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके से हुई। यहां जाल बिछाकर एक संदिग्ध को पकड़ा गया और उसके कब्जे से 2,050 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद हुई। इसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह ड्रग्स उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित एक फैक्ट्री से लाई गई थी। इसके बाद ATS ने इस जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की।

ग्रेटर नोएडा में मिली ड्रग्स लैब

सुराग मिलने के बाद महाराष्ट्र ATS की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से ग्रेटर नोएडा स्थित बताए गए ठिकाने पर छापा मारा। यहां से 2,688 ग्राम मेथ बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5.40 करोड़ रुपये बताई गई है। जांच एजेंसी के अनुसार, परिसर में ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान और अन्य सामग्री भी मिली। इसके बाद ड्रग्स निर्माण इकाई को सील कर दिया गया। एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि वहां कितने समय से ड्रग्स तैयार की जा रही थी।

दो विदेशी महिलाएं गिरफ्तार

ATS ने मामले में कुल तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक इजरायली पुरुष और दो विदेशी महिलाएं शामिल हैं। एजेंसी अब आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क के दूसरे सदस्यों और इसके संचालन से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। जांच में यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ग्रेटर नोएडा में तैयार की जा रही मेथ की सप्लाई मुंबई के अलावा किन शहरों में की जाती थी।

Read More

क्या इमरान खान की हो गई है मौत? पाकिस्तान के पूर्व PM के बारे में पत्रकार के सनसनीखेज दावों से हड़कंप!

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments