HomeBreaking Newsगुरुग्राम पुलिस का बड़ा एक्शन, विदेश में बैठे गैंगस्टरों के 7 गुर्गे...

गुरुग्राम पुलिस का बड़ा एक्शन, विदेश में बैठे गैंगस्टरों के 7 गुर्गे गिरफ्तार, हथियार और हवाला से जुड़ी चीजें बरामद

विदेश में बैठे गैंगस्टरों के इशारे पर भारत में नेटवर्क चलाने के आरोप में गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सात गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रेकी, हथियारों की व्यवस्था और हवाला के जरिए पैसों के लेन-देन जैसे काम संभाल रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चार पिस्टल, 18 जिंदा कारतूस, सात मोबाइल फोन और हवाला लेन-देन से जुड़ा एक नोट बरामद किया गया है।

हिमांशु भाऊ के संपर्क में होने का दावा

गुरुग्राम क्राइम ब्रांच सेक्टर-40 की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल और हिमांशु भाऊ के संपर्क में थे। आरोप है कि विदेश से उन्हें निर्देश मिलते थे और भारत में उनके मुताबिक अलग-अलग गतिविधियों को अंजाम दिया जाता था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का इस्तेमाल संभावित वारदातों के लिए रेकी करने, हथियारों का इंतजाम करने और पैसों की व्यवस्था संभालने में किया जा रहा था।

रोहतक के छह आरोपी

एसीपी क्राइम-2 ललित दलाल के मुताबिक, गिरफ्तार सात आरोपियों में छह हरियाणा के रोहतक के रहने वाले हैं। इनकी पहचान योगेश, शुभम, संदीप, रोहित, बलविंदर और सुरजीत के रूप में हुई है। सातवां आरोपी गौरव अरोड़ा दिल्ली का रहने वाला बताया गया है। पुलिस के अनुसार, गौरव अरोड़ा का काम गैंगस्टरों के निर्देश पर हवाला के पैसों का लेन-देन और उसका हिसाब-किताब संभालना था। जांच एजेंसियां अब इस वित्तीय नेटवर्क की कड़ियों का पता लगाने में जुटी हैं।

कई अवैध हथियार बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से 30 और 32 बोर की चार पिस्टल बरामद करने का दावा किया है। इसके अलावा 18 जिंदा कारतूस, सात मोबाइल फोन और हवाला लेन-देन से जुड़ा एक नोट भी मिला है। पुलिस के मुताबिक, बरामद हथियारों और मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। इससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी किन लोगों के संपर्क में थे। साथ ही, विदेश में बैठे गैंगस्टरों से किस माध्यम से निर्देश हासिल कर रहे थे।

बलविंदर पर दर्ज हैं 17 FIR 

पूछताछ के दौरान आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, बलविंदर के खिलाफ हत्या और डकैती समेत गंभीर अपराधों के कुल 17 मामले दर्ज हैं। बाकी आरोपियों के खिलाफ भी अलग-अलग जिलों और राज्यों में मामले दर्ज होने की बात सामने आई है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सातों आरोपी किस संभावित वारदात की तैयारी कर रहे थे। साथ ही हथियारों की सप्लाई, हवाला के पैसों और विदेश में बैठे गैंगस्टरों के बीच संपर्क की पूरी कड़ी खंगाली जा रही है। पुलिस के मुताबिक, नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास भी जारी हैं।

Read More

15 अगस्त से पहले DMRC की सख्त चेतावनी, मेट्रो लाइनों के पास भूलकर भी न उड़ाए पतंग!

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments