Cricketer Ramandeep Singh Wedding: TV की जानी-मानी एक्ट्रेस चार्ली चौहान ने गुपचुप शादी रचा ली है। चार्ली चौहान ‘बधाई हो! ‘कैसी ये यारियां’ जैसे कई TV शोज में नजर आ चुकी हैं। अब उन्होंने भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह से शादी की है। पंजाब किंग्स के सोशल मीडिया हैंडल से रमनदीप सिंह और चार्ली चौहान की शादी की तस्वीरें शेयर कर कपल को बधाई दी गई है, जिसके बाद दोनों की वेडिंग फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
Mubarkan, Ramandeep Paaji! ❤️
Wishing a lifetime of love, laughter, and togetherness to the beautiful couple! ✨ pic.twitter.com/sGnIP8uZZU
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) August 7, 2026
करीबी लोगों की मौजूदगी में रचाई शादी
29 साल के क्रिकेटर रमनदीप सिंह और एक्ट्रेस चार्ली चौहान ने प्राइवेट सेरेमनी में शादी की है। दोनों ने गुरुद्वारे में पारंपरिक सिख रीति-रिवाज से शादी रचाई। इस खास मौके पर सिर्फ दोनों के करीबी रिश्तेदार, दोस्त और परिवार के लोग ही मौजूद रहे।
शादी में बाराती बने अर्शदीप सिंह
रमनदीप सिंह और चार्ली चौहान की शादी में क्रिकेटर अर्शदीप सिंह भी बाराती बनकर पहुंचे। कपल ने अब तक अपने रिश्ते को काफी निजी रखा था, इसलिए अचानक शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस भी हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर दोनों को शादी की जमकर बधाइयां मिल रही हैं।
लाल लहंगे में बला की खूबसूरत दिखीं चार्ली
चार्ली चौहान ने अपनी शादी के लिए सुर्ख लाल लहंगा-चोली चुना। उनके लहंगे पर हैवी गोल्डन वर्क किया गया था। उन्होंने गोल्ड का मांग टीका, झूमर और नथनी पहनी। मैचिंग नेकलेस के साथ एक्ट्रेस ने अपना ब्राइडल लुक पूरा किया, जबकि हाथों में चूड़ा पहने वह बेहद खूबसूरत नजर आईं।
आइवरी शेरवानी में छा गए रमनदीप
वहीं, दूल्हे रमनदीप सिंह आइवरी कलर की हैवी वर्क वाली शेरवानी में नजर आए। उन्होंने इसके साथ सिर पर रेड पगड़ी पहनी थी। शादी के दौरान दोनों एक-दूसरे के साथ रोमांटिक डांस करते हुए भी दिखाई दिए। तस्वीरों और वीडियो में दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं।
रोडीज से मिली थी चार्ली को पहचान
चार्ली चौहान के करियर की बात करें तो वह पहली बार MTV Roadies 7 में नजर आई थीं। इस शो से उन्हें अच्छी पहचान मिली। इसके बाद वह ‘कैसी ये यारियां’ में दिखाई दीं, जिससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ी। चार्ली ने अपने बॉयफ्रेंड कुंवर अमर के साथ नच बलिए में भी हिस्सा लिया था, हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
पंजाब के लिए खेलते हैं रमनदीप
रमनदीप सिंह डॉमेस्टिक क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलते हैं। वहीं, आईपीएल में वह शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का हिस्सा हैं। फिलहाल रमनदीप सिंह अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। चार्ली चौहान और रमनदीप सिंह को उनकी नई जिंदगी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
Read More:

