गुरुग्राम में बास्केटबॉल खेलते समय एक आदमी पर पोल गिरने से उसकी जान जाते-जाते बची। 24 साल के कार्तिक दलाल, जो पॉश इलाके ‘अंतकृष हाइट्स’ के रहने वाले हैं, रविवार शाम को कोर्ट पर खेल रहे थे, तभी बास्केटबॉल का पोल उन पर गिर गया।
A 24-year-old man suffered three spinal fractures after a basketball pole collapsed on him in Gurugram's Antriksh Heights Buyers society while he was playing on Sunday evening. The family of the injured man has alleged gross negligence in the maintenance of common facilities. pic.twitter.com/0Eq9Y4HHx7
— Vani Mehrotra (@vani_mehrotra) July 21, 2026
दलाल उस ढांचे के नीचे दब गए और उन्हें तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इस पूरी घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
साथी खिलाड़ियों ने पोल उठाकर उन्हें नीचे से निकाला, लेकिन तब तक दलाल की रीढ़ की हड्डी में तीन फ्रैक्चर हो चुके थे। उनके परिवार ने पुलिस से संपर्क किया है, लेकिन अभी तक कोई FIR दर्ज नहीं की गई है।
कार्तिक की बहन तमन्ना दलाल ने बताया, “मेरा भाई बस अपने दोस्तों के साथ बास्केटबॉल खेल रहा था, तभी अचानक पोल उस पर गिर गया। उसकी रीढ़ की हड्डी में तीन बड़े फ्रैक्चर हुए हैं। इससे उसकी जान भी जा सकती थी। यह बिल्डर, मेंटेनेंस एजेंसी, RWA और परिसर की देखभाल के लिए जिम्मेदार सभी लोगों की भारी लापरवाही है।”
READ MORE: FIH पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत सिंह संभालेंगे कप्तानी

