HomeBreaking Newsकेतन हत्याकांड केस में आया चौंकाने वाला मोड़, सिया पहले ही चेतन...

केतन हत्याकांड केस में आया चौंकाने वाला मोड़, सिया पहले ही चेतन से कर चुकी थी सीक्रेट शादी…

पुणे के चर्चित लोहगढ़ किले से जुड़े केतन हत्याकांड(Ketan Murder Case) की जांच के दौरान एक नया पहलू सामने आया है। जांच एजेंसियां उन दावों की पड़ताल कर रही हैं जिनमें कहा गया है कि सिया गोयल ने केतन अग्रवाल से सगाई के बाद अपने लवर चेतन चौधरी के साथ कुछ महीने पहले ही सीक्रेट वेडिंग कर ली थी। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या दोनों ने स्थानीय मैरिज रजिस्ट्रार में जाकर कानूनी रूप से शादी दर्ज कराई थी या नहीं। इसके लिए मैरिज सर्टिफिकेट और उससे जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। इसके साथ ही उन दो लोगों की भी पुलिस पहचान करने में जुटी है जिनके बारे में दावा है कि उन्होंने चेतन और सिया की शादी में गवाह के तौर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी।

सोशल मीडिया से भी जुटाए जा रहे सबूत

जांच के दौरान सोशल मीडिया की भी पड़ताल की जा रही है। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि एक प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिया और चेतन की माला पहने एक फोटो शेयर की गई थी जिसे बाद में हटा दिया गया था। आपको बता दें कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस तरह की कोई डिजिटल सामग्री उपलब्ध है और उसका मामले से कोई संबंध बनता है या नहीं ?

स्पेशल मैरिज एक्ट के नियमों की भी होगी जांच

जांच अधिकारी यह भी देख रहे हैं कि अगर दोनों ने शादी कराई थी तो क्या उसमें स्पेशल मैरिज एक्ट में दर्ज सभी नियमों का पालन किया गया था या नहीं। इसमें सार्वजनिक नोटिस जारी करने के साथ चीजों की जांच भी शामिल है। अगर नियमों में किसी तरह की गड़बड़ी सामने आती है तो उसमें शामिल भी पहलुओं की भी गहराई से जांच की जाएगी।

क्या है पूरा मामला?

केतन अग्रवाल और सिया गोयल की शादी नवंबर में प्रस्तावित थी। इससे पहले 18 जून को लोहगढ़ किले से गिरने के बाद केतन की मौत हो गई। पुलिस इस मामले को हत्या के एंगल से जांच रही है और विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है। फिलहाल, सीक्रेट शादी समेत सभी दावों की सच्चाई की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

यह भी पढ़ें : सुनने की क्षमता बहाल करने से लेकर जीवन बचाने तक, समय पर ENT उपचार पहले से…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments