HomeBreaking Newsजून बना 125 वर्षों का पांचवां सबसे सूखा महीना, केंद्रीय गृह मंत्री...

जून बना 125 वर्षों का पांचवां सबसे सूखा महीना, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई हाई लेवल बैठक

देश के कई हिस्सों में कम बारिश होने और जुलाई में भी मानसून के पूर्वानुमान को देखते हुए केंद्र सरकार अब सतर्क है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अल नीनो के प्रभाव से पैदा हो सकने वाली सूखे जैसी स्थिति पर सरकार लगातार नजर बनाए हुए है।

कई अधिकारियों के साथ की समीक्षा

इस बैठक में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि, जल संसाधन, बिजली और अन्य संबंधित मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कम बारिश के असर, किसानों की चुनौतियों और संभावित समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जिन इलाकों में वर्षा कम हो रही है, वहां किसानों तक समय पर वैज्ञानिक सलाह पहुंचाना बेहद जरूरी है ताकि फसलों को होने वाला नुकसान कम किया जा सके।

कम पानी वाली फसलों को बढ़ावा देने के निर्देश

अमित शाह ने कृषि मंत्रालय को निर्देश दिया कि कम वर्षा वाले क्षेत्रों में किसानों को ऐसी फसलों की जानकारी दी जाए, जिनमें पानी की खपत कम होती है। इसके साथ ही मोटे अनाज, दालों और पशुओं के चारे वाली फसलों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। सरकार का लक्ष्य यह है कि पानी की कमी के बावजूद कृषि उत्पादन प्रभावित न हो।

जून बना 125 वर्षों का पांचवां सबसे सूखा महीना

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, जून 2026 में देशभर में केवल 99.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से करीब 40 प्रतिशत कम है। वर्ष 1901 के बाद यह जून का पांचवां सबसे सूखा महीना रहा। सबसे अधिक कमी मध्य भारत में दर्ज की गई, जहां सामान्य से 50 प्रतिशत से ज्यादा कम बारिश हुई। मौसम विभाग ने जुलाई में भी सामान्य से कम वर्षा का अनुमान जताया है, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई और जल संकट को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Read More

सांझा सुनेहा सम्मेलन ने इन्फ्लुएंसर्स और सरकार को एक छत के नीचे लाकर पंजाब की नशा विरोधी मुहिम को और किया मजबूत

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments