HomeBreaking Newsमंदिर में दान किए गए सभी वस्तुएं पूरी तरह सुरक्षित, श्री राम...

मंदिर में दान किए गए सभी वस्तुएं पूरी तरह सुरक्षित, श्री राम मंदिर ट्रस्ट का बड़ा बयान

अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में हाल के विवादों पर अपनी प्रतिक्रिया दिया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कहा है कि श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर को अर्पित चांदी की ईंटें, आभूषण और अन्य सभी बहुमूल्य वस्तुएं पूरी तरह सुरक्षित हैं।

चांदी की ईंटों को लेकर उठे थे सवाल

हाल ही में सिंधी समाज के कुछ प्रतिनिधियों ने दावा किया था कि उन्होंने ट्रस्ट को 200 चांदी की ईंटें दान में दी थीं, लेकिन उनकी रसीद नहीं दी गई। इस संबंध में उन्होंने वीडियो भी जारी कर सवाल उठाए थे। इसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया। इसके बाद ट्रस्ट की ओर से स्वामी गोविंददेव गिरी ने जारी बयान में कहा कि हाल के दिनों में सामने आई घटनाओं से ट्रस्ट आहत और दुखी है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट रामभक्तों के विश्वास को बनाए रखने के लिए निष्पक्ष जांच के पक्ष में है।

चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की पुष्टि

प्रेस विज्ञप्ति में ट्रस्ट ने यह भी पुष्टि की कि महामंत्री चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे मिल चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बताया कि इन इस्तीफों पर अंतिम फैसला आगामी बैठक में लिया जाएगा।

दानपात्र मामले में SIT जांच जारी

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बताया कि मंदिर के दानपात्र से जुड़ी गड़बड़ी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर FIR दर्ज कराई गई है। इस मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Read More

2027 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आ सकते हैं भारत, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का ऐलान

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments