HomeBreaking Newsसाइबर ठगी पर हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जल्द शुरु होगी E-Zero...

साइबर ठगी पर हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जल्द शुरु होगी E-Zero FIR सुविधा, जानें कैसे होगा इसका फायदा…

देशभर में साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे अपराधों में समय पर शिकायत दर्ज होना बेहद अहम माना जाता है क्योंकि शुरुआती घंटों में कार्रवाई होने से ठगी गई रकम वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है। इसी दिशा में हरियाणा पुलिस(Haryana Police) ने एक नई डिजिटल व्यवस्था शुरू की है। अब 1 लाख रुपये या उससे अधिक की साइबर ठगी के मामलों में शिकायत अपने आप E-Zero FIR में परिवर्तित कर दी जाएगी जिससे जांच बिना देरी के शुरू हो सकेगी।

क्या है E-Zero FIR?

सामान्य तौर पर किसी भी अपराध की एफआईआर उसी पुलिस थाने में दर्ज की जाती है जहां घटना हुई हो। वहीं, Zero FIR की सुविधा के तहत पीड़ित किसी भी थाने में शिकायत दर्ज करा सकता है और बाद में मामला संबंधित थाने को भेज दिया जाता है। हरियाणा पुलिस ने इसी प्रक्रिया को डिजिटल रूप देकर E-Zero FIR की शुरुआत की है ताकि साइबर अपराधों में तुरंत कानूनी कार्रवाई संभव हो सके।

कब दर्ज होगी E-Zero FIR?

यदि किसी व्यक्ति के साथ 1 लाख रुपये या उससे अधिक की साइबर ठगी होती है और वह राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराता है तो निर्धारित शर्तें पूरी होने पर शिकायत अपने आप E-Zero FIR में बदल जाएगी। इसके बाद संबंधित साइबर पुलिस स्टेशन को मामला भेज दिया जाएगा।

शिकायत मिलने के बाद संबंधित साइबर पुलिस स्टेशन का जांच अधिकारी (IO) पीड़ित से संपर्क करेगा और आवश्यक दस्तावेज व जानकारी जुटाएगा। सभी जरूरी तथ्यों की पुष्टि होने के बाद E-Zero FIR को नियमित एफआईआर में परिवर्तित किया जाएगा और कानूनी जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

नई व्यवस्था से क्या होगा फायदा?

इस डिजिटल व्यवस्था का सबसे बड़ा लाभ यह है कि शिकायत दर्ज होने में देरी नहीं होगी और पुलिस तुरंत कार्रवाई शुरू कर सकेगी। साथ ही, डिजिटल सबूत समय रहते सुरक्षित किए जा सकेंगे संदिग्ध लेनदेन को ट्रैक करना आसान होगा और ठगी गई रकम की रिकवरी की संभावना भी पहले के मुकाबले बढ़ सकती है।

अगर आप कभी साइबर ठगी का शिकार होते हैं तो बिना देर किए 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करें या cybercrime.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन रिपोर्ट करें। समय पर की गई शिकायत साइबर अपराधियों तक जल्द पहुंचने और नुकसान कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

यह भी पढ़ें : रुद्रपुर दौरे पर आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और CM धामी, सरकारी योजनाओं…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments