Lucknow Fire Incident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अलीगंज अग्निकांड में 15 युवाओं की मौत के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA ) ने बड़े लेवल स्तर पर एक्शन लेना शुरू कर दिया है। हादसे के तीसरे दिन LDA ने शहर के बड़े कोचिंग संस्थानों समेत 71 प्रतिष्ठानों को सील कर दिया है। इसके साथ ही 83 भवन मालिकों और प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। LDA ने साफ कर दिया है कि सुरक्षा की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा।
अवैध निर्माणों पर चला अभियान
अग्निकांड के बाद LDA ने शहर में अवैध और असुरक्षित निर्माणों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। अधिकारियों का कहना है कि भवनों में सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन को लेकर जांच की जा रही है। कई संस्थानों और भवनों के खिलाफ एक्शन लिया गया है।
विभाग में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
कार्रवाई के साथ-साथ एलडीए ने अपने आंतरिक तंत्र को मजबूत करने के लिए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल भी किया है। विभाग में कई सुपरवाइजरों, मेट और चौथी श्रेणी कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं। एलडीए उपाध्यक्ष कार्यालय द्वारा जारी आदेश में पुरानी तैनातियों को निरस्त करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। LDA का कहना है कि यह फैसला ईमानदारी बढ़ाने और जवाबदेही तय करने की वजह से उठाया गया है।
मेट कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार मेट वीरेन्द्र यादव को जोन-1 से हटाकर जोन-6 में थाना हजरतगंज, महानगर आंशिक, नाका क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। मुकेश कुमार को जोन-1 से जोन-3 भेजा गया है, जहां वे थाना पारा और कृष्णा नगर क्षेत्र का कार्य देखेंगे। राजेश पाण्डेय को जोन-1 से हटाकर जोन-6 में थाना-वजीरगंज, अमीनाबाद, हुसैनगंज, कैसरबाग का दायित्व सौंपा गया है। विनोद कुमार को जोन-1 से जोन-3 में थाना-सरोजनी नगर भेजा गया है। वहीं मेट (वर्कचार्ज) जितेन्द्र कुमार को जोन-1 से जोन-7 में भेजकर थाना-बाजारखाला, सहादतगंज, तालकटोरा (आंशिक) क्षेत्र का काम सौंपा गया है।
सुपरवाइजरों में भी बड़ा फेरबदल
सुपरवाइजर लक्ष्मी शंकर त्रिवेदी को जोन-2 से जोन-1 में भेजते हुए थाना-गाजीपुर एवं विभूति खण्ड की जिम्मेदारी दी गई है। राकेश यादव को जोन-3 से जोन-4 में भेजकर थाना-हसनगंज, मदेहगंज, विकास नगर क्षेत्र सौंपा गया है। सत्य प्रकाश तिवारी को जोन-3 से जोन-2 में भेजकर थाना-आलमबाग, आशियाना की जिम्मेदारी दी गई है।
कई क्षेत्रों की जिम्मेदारी बदली
प्रेम प्रकाश लाल को जोन-3 से जोन-5 में तैनात किया गया है। वे थाना-अलीगंज (आंशिक), गाजीपुर (आंशिक), इंदिरा नगर (आंशिक), महानगर, विकास नगर क्षेत्र का काम देखेंगे। प्रदीप कुमार (सुपरवाइजर) को जोन-3 से हटाकर जोन-5 भेजा गया है। वे अब , गुडम्बा, इंदिरा नगर (आंशिक), जानकीपुरम और बीकेटी थाना क्षेत्रों का काम देखेंगे।
अनुचर और अन्य कर्मचारियों का भी तबादला
अनुचर राजेन्द्र कुमार मिश्र और रामशरन को जोन-4 से जोन-2 में भेजा गया है। वहीं मेट सूबेदार वर्मा को जोन-3, सुशील कुमार सिंह को जोन-2, गिरिश चन्द्र यादव को जोन-4, सुशील कुमार को जोन-1, नाजिम को जोन-1 और शकील को जोन-3 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गैंगमैन सैयद अली मोहम्मद को जोन-1 (गोसाईगंज, सुशान्त गोल्फ सिटी) और बेलदार अशोक कुमार श्रीवास्तव को जोन-2 (थाना-बिजनौर) में तैनात किया गया है।
उपाध्यक्ष ने बताई तबादलों की वजह
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार द्वारा जारी आदेश में साफ किया गया है कि ये तबादले काम को अधिक प्रभावी बनाने और अलग-अलग क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किए गए हैं। प्राधिकरण का मानना है कि नई तैनातियों से अभियान को और गति मिलेगी तथा सुरक्षा नियमों का पालन होगा।
Read More:

