HomeBreaking Newsभारत के बाद वेनेजुएला में भूकंप से पीड़ित लोगों की मदद करेगा...

भारत के बाद वेनेजुएला में भूकंप से पीड़ित लोगों की मदद करेगा अमेरिका, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का ऐलान

वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों से भारी तबाही के बीच अमेरिका ने राहत और बचाव के लिए तत्काल सहायता भेजने की घोषणा की है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की ओर से अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका राहत और बचाव दल, चिकित्सा संसाधन और मानवीय मदद तुरंत वेनेजुएला भेजेगा।

अमेरिका ने की तत्काल मदद की घोषणा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोशल मीडिया पर कहा कि अमेरिका इस आपदा की घड़ी में वेनेजुएला के लोगों के साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि अमेरिकी सर्च एंड रेस्क्यू टीमें, मेडिकल सपोर्ट और अन्य राहत सामग्री प्रभावित क्षेत्रों में भेजी जा रही है। रुबियो के मुताबिक, अमेरिकी टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और राहत कार्यों में मदद करेंगी।

दो बड़े भूकंपों से मची तबाही

बुधवार शाम वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए, जिनसे राजधानी काराकास सहित कई हिस्सों में भारी नुकसान हुआ। कई इमारतें ढह गईं, संचार व्यवस्था प्रभावित हुई और एहतियातन एयरपोर्ट को भी बंद कर दिया गया। सरकार ने देश में आपातकाल घोषित कर दिया है और प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव अभियान तेज कर दिया गया है।

700 से अधिक लोग घायल

कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने बताया कि अब तक 32 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 700 से अधिक लोग घायल हुए हैं। उन्होंने आशंका जताई कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई लोग अब भी ढही हुई इमारतों के मलबे में फंसे हो सकते हैं।

देशवासियों से एकजुट रहने की अपील

राष्ट्र के नाम संबोधन में कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने नागरिकों से संयम और एकजुटता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार, आपदा प्रबंधन एजेंसियां और राहत दल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार काम कर रहे हैं और हरसंभव सहायता पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि बचावकर्मी मलबे में फंसे लोगों की तलाश में लगातार जुटे हैं और आपातकालीन टीमों को सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया है।

Read More

पंजाब में आज से SIR अभियान शुरू, करीब 2.14 करोड़ वोटरों के घर पहुंचेंगे BLO

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments