HomeBreaking Newsअंबाला सब्जी मंडी में बड़ा हादसा, जर्जर इमारत का लेंटर गिरा, मलबे...

अंबाला सब्जी मंडी में बड़ा हादसा, जर्जर इमारत का लेंटर गिरा, मलबे में दबे 3 लोग

Ambala Old Vegetable Market Building Collapse: हरियाणा के अंबाला शहर की पुरानी सब्जी मंडी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक जर्जर इमारत की दुकान के बाहर का लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय वहां मौजूद तीन लोग मलबे में दब गए, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

मलबे में दबे तीन लोगों के लिए चला रेस्क्यू

हादसे की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को तुरंत मौके पर बुलाया गया। इसके बाद युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। मलबे में दबे तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। एक व्यक्ति राकेश कुमार मलबे से निकलने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी

स्थानीय लोगों और प्रशासन की तत्परता के चलते घायल राकेश कुमार को तुरंत मलबे से निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसके सिर पर चोटें आई हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।

यूपी के रहने वाले हैं पीड़ित

मौके पर पहुंचीं कोतवाली थाना प्रभारी सुनीता ढाका ने बताया कि जिस इमारत का हिस्सा गिरा है, वह पूरी तरह जर्जर स्थिति में थी। उन्होंने बताया कि हादसे की चपेट में आए तीनों लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और अंबाला की पुरानी सब्जी मंडी में सब्जी की रेहड़ी लगाकर अपना गुजारा करते हैं।

जर्जर इमारतों पर होगी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार नगर निगम की मदद से इमारत के मालिक की पहचान की जाएगी और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए शहर की जर्जर इमारतों की पहचान कर उन्हें खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

भीड़ के कारण रेस्क्यू में आई दिक्कत

हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। भारी भीड़ के कारण पुलिस और बचाव दल को रेस्क्यू अभियान के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद टीमों ने समय रहते राहत कार्य पूरा कर लिया।

जनप्रतिनिधियों ने जताया दुख

घटना की सूचना मिलने के बाद पूर्व मंत्री असीम गोयल के निजी सचिव और स्थानीय पार्षद भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से शहर की सभी खतरनाक और जर्जर इमारतों का ब्यौरा तैयार कर उन्हें जल्द खाली करवाने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Read More:

NEET अभ्यर्थियों को बस किराए में मिलेगी 50% की छूट, CM योगी ने किया ऐलान, मोहर्रम पर हथियार प्रदर्शन और तेज डीजे पर लगाई रोक

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments