LPG Price Hike: मई महीने के पहले ही दिन आम लोगों को बड़ा झटका लगा है। 5 किलो वाले छोटे LPG सिलेंडर की कीमत में ₹261 की बढ़ोतरी कर दी गई है। अब यह सिलेंडर ₹549 से बढ़कर ₹810 का हो गया है। इससे पहले 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी भारी बढ़ोतरी की जा चुकी है।
कमर्शियल सिलेंडर भी हुआ महंगा
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा जारी नई दरों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में ₹993 की बढ़ोतरी हुई है। अब यह सिलेंडर ₹2,078.50 की जगह ₹3,071.50 में मिलेगा। इसी तरह मुंबई और कोलकाता में भी कीमतों में बड़ा इजाफा हुआ है।
छोटे सिलेंडर पर बढ़ा असर
5 किलो वाला छोटा LPG सिलेंडर आमतौर पर प्रवासी मजदूरों, छात्रों, डेली वेज वर्कर्स और छोटे दुकानदारों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। कीमत बढ़ने से इन वर्गों पर सीधा असर पड़ेगा। पहले से ही सीमित आय में गुजारा कर रहे लोगों के लिए यह बढ़ोतरी मुश्किलें बढ़ा सकती है।
Prices of 5 kg Free Trade LPG (FTL) cylinders have also been increased by Rs 261 per cylinder with effect from today: Sources
— ANI (@ANI) May 1, 2026
अंतरराष्ट्रीय हालात का असर
गैस कीमतों में यह उछाल अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों से भी जुड़ा माना जा रहा है। 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद वैश्विक स्तर पर LPG आपूर्ति प्रभावित हुई थी। इसका असर भारत में भी देखने को मिला, जहां गैस सिलेंडर की उपलब्धता और कीमतों पर दबाव बढ़ा।
प्रवासी मजदूरों की बढ़ी परेशानी
गैस संकट और बढ़ती कीमतों के कारण सूरत, दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में पहले भी प्रवासी मजदूरों के पलायन की खबरें सामने आई थीं। अब सिलेंडर की कीमत में नई बढ़ोतरी से उनकी आर्थिक स्थिति और कठिन हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता बनी रही तो गैस की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल उपभोक्ताओं के लिए राहत के संकेत कम नजर आ रहे हैं।
Read More:
नागरिकता नियमों में बड़ा बदलाव, अब OCI पूरी तरह ऑनलाइन, नाबालिगों के पासपोर्ट पर हुई सख्ती

