HomeBreaking Newsमुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के करीबी लश्कर कमांडर यूसुफ अफरीदी...

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के करीबी लश्कर कमांडर यूसुफ अफरीदी को पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से किया छलनी

Lashkar-e-Taiba Commander Sheikh Yusuf Afridi Killed: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में लश्कर-ए-तैयबा के वरिष्ठ कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे उसे बचने का कोई मौका नहीं मिला। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की जांच

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा एजेंसियों ने घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अब तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है और किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी भी नहीं ली है। जांच एजेंसियां इस वारदात को टारगेट किलिंग के एंगल से भी देख रही हैं।

कौन था शेख यूसुफ अफरीदी?

शेख यूसुफ अफरीदी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र में लश्कर-ए-तैयबा के नेटवर्क को संभालता था और संगठन का एक प्रमुख चेहरा माना जाता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी सहयोगी था और क्षेत्रीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने में उसकी अहम भूमिका थी।

लगातार निशाने पर आतंकी संगठन

हाल के दिनों में पाकिस्तान में कई आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों पर हमले हुए हैं। पिछले महीने लाहौर में एक टीवी स्टेशन के बाहर अमीर हमजा पर हमला हुआ था, जिसमें वह बच गया। वहीं, जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई मोहम्मद ताहिर अनवर की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। इसके अलावा, हाफिज सईद का एक और करीबी अबू कतल उर्फ कतल सिंधी भी अज्ञात हमलावरों द्वारा मारा जा चुका है।

पिछले कुछ सालों में मारे गए कई बड़े आंतकवादी

पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान में कई बड़े आतंकी मारे गए हैं। इनमें पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ, खालिस्तान कमांडो फोर्स के प्रमुख परमजीत सिंह पंजवाड़, लश्कर कमांडर अबू कासिम कश्मीरी और हंजला अदनान शामिल हैं। इसके अलावा हिजबुल मुजाहिदीन के बशीर अहमद पीर, लश्कर के भर्तीकर्ता अकरम गाजी और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दाऊद मलिक की भी हत्या हो चुकी है।

कई मामलों में नहीं हो पाई हमलावरों की पहचान

इनमें से अधिकतर मामलों में हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है, जिससे इन घटनाओं के पीछे के कारणों को लेकर रहस्य बना हुआ है। कुछ मामलों में अपहरण के बाद हत्या की भी घटनाएं सामने आई हैं, जैसे लश्कर कमांडर ख्वाजा शाहिद का सिर कटा शव बरामद होना।
फिलहाल, शेख यूसुफ अफरीदी की हत्या के मामले में जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही हैं। यह भी आशंका जताई जा रही है कि इस घटना के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क हो सकता है।

Read More:

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, भारत से अमेरिका तक ड्रग्स सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments