पंजाब(Punjab) में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है। अमृतसर ग्रामीण, गुरदासपुर और SSOC के संयुक्त ऑपरेशन में ISI समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ।
विदेशी हैंडलर के नेतृत्व में मॉड्यूल सक्रिय
जानकारी के अनुसार यह मॉड्यूल एक विदेशी हैंडलर द्वारा संचालित किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो राज्य में बड़े हमलों की साजिश रच रहे थे। सुरक्षा बलों ने इस ऑपरेशन में खतरनाक सामग्री भी बरामद की, जिसमें शामिल हैं:
-
5 हैंड ग्रेनेड
-
2 विशेष डेटोनेटर
-
एक पीटीटी टाइमर जिसमें कोडर और डिकोडर लगा हुआ
-
9 वोल्ट की बैटरी
-
एक किलो उच्च विस्फोटक सामग्री जिसमें कीलें भरी हुई थीं
-
एक बाओफेंग वॉकी-टॉकी
-
एक ट्रिगर मैकेनिज्म

