HomeBreaking Newsदिल्ली विधानसभा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पूरे इलाके को...

दिल्ली विधानसभा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पूरे इलाके को सिक्योरिटी जोन में किया गया तब्दील

दिल्ली में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब विधानसभा(Delhi Assembly) को एक संदिग्ध और धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। Delhi Police के अनुसार, यह मेल सुबह करीब 8:14 बजे एक संदिग्ध ईमेल आईडी से भेजा गया था, जिसमें विस्फोट की धमकी दी गई थी।

ईमेल की सब्जेक्ट लाइन में “Bomb Blast Delhi Secretariat” जैसा संदेश लिखा था, जिससे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सतर्क हो गईं। मेल की भाषा न केवल आपत्तिजनक थी, बल्कि उसमें भड़काऊ और अलगाववादी टिप्पणियां भी शामिल थीं, जैसे “दिल्ली बनेगा खालिस्तान”। इसके साथ ही कथित तौर पर आत्मघाती हमले की चेतावनी भी दी गई थी।

धमकी में अहम स्थानों का उल्लेख 

इस धमकी भरे संदेश में कुछ अहम स्थानों और व्यक्तियों का भी उल्लेख किया गया था, जिनमें एक स्कूल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कश्मीरी गेट Metro Station शामिल हैं। इन नामों के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अतिरिक्त सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है।

दिल्ली पुलिस ने तुरंत शुरु की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए Delhi Police ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से ईमेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह वास्तविक खतरा है या फिर किसी शरारती तत्व की हरकत।

फिलहाल, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया है और संबंधित इलाकों पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और आने वाले समय में इस मामले से जुड़ी और जानकारी सामने आ सकती है।

यह भी पढ़ें : पटियाला के 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments